{"_id":"5e9208818ebc3e768e08a947","slug":"public-showed-respect-indian-police-shouted-flowers-on-the-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता-जनार्दन ने दिखाया आदर भाव, पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा कर लगाए भारत मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता-जनार्दन ने दिखाया आदर भाव, पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा कर लगाए भारत मां के जयकारे
Sat, 11 Apr 2020 11:42 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने खाकी वालों का किया अभिनंदन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए दिन-रात लगातार काम करने वाले चिकित्सकों, सफाई कर्मियों और पुलिस के प्रति लोगों का आदर भाव देखते ही बन रहा है। शनिवार को शिवपुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे शिवपुर थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह और पुलिस टीम पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर भारत मां और वंदे मातरम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
लॉक डाउन का पालन करते हुए लोग अपने घरों में रहे। यह सुनिश्चित करने के लिए शिवपुर थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह, एसआई जमीलुद्दीन व सूर्य प्रकाश मिश्र और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त पर निकले थे।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों ने अपने घरों के सामने खड़े होकर और बॉलकनी से पुलिसकर्मियों पर फूलों की वर्षा की। लोगों के आदर भाव से गदगद शिवपुर थानाध्यक्ष ने सभी से घरों में रहने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन