फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Public meetings will be held at 64 places in eight assemblies

आठ विधानसभा में 64 जगहों पर होंगी जनसभाएं

Wed, 16 Feb 2022 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Public meetings will be held at 64 places in eight assemblies
विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन के बाद पार्टियां रैली और जनसभाओं को लेकर कार्ययोजना तैयार कर रही हैं। वहीं, प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आठों विधानसभाओं में जनसभा के लिए 64 जगहों की सूची जारी की। इसके अलावा 11 जगह हेलीपैड के लिए चिह्नित किए गए हैं। कुल 22 मैदान ऐसे हैं जहां जनसभा स्थल परिसर में ही हेलीपैड है जबकि 42 स्थल पर हेलीपैड नहीं है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि जनसभाआें से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक शहर उत्तरी में 11 जनसभा स्थल हैं। दो सभा स्थलों पर हेलीपैड है, वहीं, नौ स्थानों में हेलीपैड नहीं है। पिंडरा विधानसभा में नौ सभा स्थल चिह्नित किए गए हैं। जिसमें तीन मैदानों में हेलीपैड की सुविधा है। अजगरा में आठ जनसभा स्थल चिह्नित किए गए हैं। सात सभा स्थलों पर हेलीपैड है। शिवपुर में ग्यारह मैदान चिह्नित किए गए हैं। एक सभा स्थल पर हेलीपैड है। रोहनिया में सात मैदान चिह्नित किए गए हैं। छह में हेलीपैड नहीं है। वाराणसी दक्षिणी में नौ जनसभा स्थलों को चिह्नित किया गया है। जहां एक भी हेलीपैड नहीं है। वाराणसी कैंट में 11 मैदान चिह्नित हैं, चार में हेलीपैड है। दो मैदानों को हेलीपैड के लिए चिह्नित किया गया है। सेवापुरी के लिए सात मैदान चिह्नित हैं, पांच सभा स्थलों पर हेलीपैड की सुविधा है। दो को हेलीपैड के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed