फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Public beat SHO in Varanasi Dispute escalated after car and auto collided driver injured filed report

वाराणसी में SHO को पब्लिक ने पीटा : कार व ऑटो की टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, चालक घायल; दोनों पक्षों ने दी तहरीर

Sat, 23 Nov 2024 07:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 07:27 PM IST
सार

Varanasi News : थानाध्यक्ष की पिटाई का मामला संज्ञान में आते ही माैके पर बड़ागांव थाने की पुलिस पहुंच गई। यहां भारी संख्या में लोगों ने थानाध्यक्ष को घेरा रखा था। पुलिस ने सभी लोगों को समझाने के बाद थानाध्यक्ष को थाने ले आई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, ऑटो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Public beat SHO in Varanasi Dispute escalated after car and auto collided driver injured filed report
ऑटो और कार की टक्कर के बाद माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बड़ागांव थानाक्षेत्र के हरहुआ तिराहे पर शनिवार सुबह आठ बजे एक कार और ऑटो की टक्कर में ऑटो चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद जुटी भीड़ ने सादे ड्रेस में कार चला रहे थानाध्यक्ष राजातालाब को मारपीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन




मारपीट की जानकारी मिलने के बाद एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल, एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव और बड़ागांव सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। उसके बाद स्थिति को नियंत्रण करते हुए घायल ऑटो चालक को उपचार हेतु दीनदयाल मंडलीय चिकित्सालय में भेजा गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजातालाब अजीत कुमार वर्मा सादे ड्रेस में अपने परिवार के साथ कार चलाकर बाबतपुर से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। वे हरहुआ तिराहे पर पहुंचे थे। उसी समय बड़ागांव थानाक्षेत्र के भटौली गांव निवासी देवी शंकर राय (55) तिराहे पर ऑटो लेकर अचानक बाबतपुर की तरफ मुड़ने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर मचा हंगामा
इसी दौरान कार से ऑटो में पीछे से टक्कर लग गई और ऑटो चालक घायल हो गया। कार चला रहे थानाध्यक्ष अपनी गाड़ी किनारे खड़ी कर ऑटो चालक को उपचार के लिए भेजने के लिए उतरे तो वहां एकत्रित भीड़ ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।

जानकारी मिलने के बाद बड़ागांव थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। भीड़ से घिरे थानाध्यक्ष को बाहर निकालने के बाद घायल ऑटो चालक को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ ले गई। हरहुआ पीएचसी पर प्राथमिक उपचार करने के बाद ऑटो चालक को पंडित दीनदयाल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में उसे ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

घायल ऑटो चालक की हालत चिंता जनक बताई जा रही है। इस मामले में घायल ऑटो चालक के परिजनों द्वारा कार चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया। वहीं, थानाध्यक्ष ने भी अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया।

मारपीट करने वाले घायल के परिवार से नहीं थे 
स्थानीय लोगों ने बताया कि इंस्पेक्टर अजीत के साथ मारपीट करने वाले घायल ऑटो चालक देवी शंकर राय के परिवार के नहीं थे। वहीं, इंस्पेक्टर के साथ सरेराह हुई मारपीट की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कर लिखा कि यूपी में अराजकता अपने चरम पर है। वाराणसी में थानाध्यक्ष की पिटाई गंभीर बात है। यूपी में जंगलराज व्याप्त है। कहीं पुलिस जनता को पीट रही है, कहीं पुलिस खुद पिट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed