फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   protest on sonia road

सीवर को लेकर सोनिया मार्ग पर प्रदर्शन, चक्काजाम

Sun, 07 Feb 2021 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
protest on sonia road
वाराणसी। सोनिया स्थित गुजराती गली के पास सीवर समस्या से क्षुब्ध लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। क्षेत्रीय लोगों के साथ भाजपा पार्षद पुनवासी गुप्ता धरने पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। उनका कहना है कि सीवर की समस्या पिछले कई वर्षों से बनी है। कई बार अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन आश्वासन ही मिला। शिकायत के बाद जो कार्य होता है तो बहुत धीमी गति से होता है। स्थिति जस की तस बनी रहती है। सोनिया गुजराती गली की स्थिति नारकीय बनी है। कई बार विधायक एवं अधिकारियों का दौरा भी हुआ, लेकिन अभी तक लोगों को राहत नहीं मिली है। लोगों ने मांग कि जब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता है तब तक धरने पर बैठे रहेंगे और चक्का जाम करते रहेंगे। धरने में राकेश सिंह, मनोज गुप्ता आदि शामिल रहे। समस्या की जानकारी मिलने के बाद नगर आयुक्त गौरांग राठी ने जलकल के अधिकारियों को समस्या दूर कराने के साथ उन्हें रिपोर्ट करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed