{"_id":"638ef2ae9fb5c61c30317ae7","slug":"protest-of-street-cart-businessmen-in-varanasi-allegation-of-irregularities-in-shop-allocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में नगर निगम का घेराव: नाइट बाजार की दुकानों के आवंटन में धांधली का आरोप, खूब हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में नगर निगम का घेराव: नाइट बाजार की दुकानों के आवंटन में धांधली का आरोप, खूब हुआ हंगामा
Tue, 06 Dec 2022 02:13 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 06 Dec 2022 02:13 PM IST
सार
नेतृत्व कर रहे समिति के सचिव अभिषेक निगम ने कहा कि नाईट बाजार के लिए दुकान आवंटन में गड़बड़ी की जा रही है। जिसके विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
फेरी पटरी वालों ने नगर निगम कार्यालय को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति ने आज वाराणसी में प्रदर्शन किया। समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। नेतृत्व कर रहे समिति के सचिव अभिषेक निगम ने कहा कि नाईट बाजार के लिए दुकान आवंटन में गड़बड़ी की जा रही है। जिसके विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से फेरी पटरी ठेला वालों को निष्पक्षता के साथ दुकान आवंटन की बात कही। मांगों से जुड़ा ज्ञापन नगर आयुक्त कार्यालय को सौंपा।
बता दें कि नवंबर में भी वाराणसी के चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे खुलने वाले नाइट बाजार की दुकानों के आवंटन में धांधली का आरोप लगाया गया था। फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति की ओर से स्मार्ट सिटी कार्यालय का घेराव किया गया था। नारेबाजी और हंगामा बढ़ता देख कार्यालय बंद कर स्मार्ट सिटी के अधिकारी निकल गए थे। इसके बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ था।