फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   protest

अंबिया मंडी के लोगों ने पार्षद को बंधक बनाकर सीवर में बिठाया

Sat, 21 Nov 2020 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
protest
वाराणसी। सीवर समस्या और दूषित जलापूर्ति से खफा अंबिया मंडी के लोगों का गुस्सा पार्षद पर फूट पड़ा। लोगों ने पार्षद तुफैल अंसारी को कुर्सी से बांधकर सीवर पर बैठा दिया। वार्ड 79 अंबिया मंडी क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वह महीनों से सीवर समस्या झेल रहे हैं। स्थानीय पार्षद से लेकर अधिकारियों तक से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

दरअसल, क्षेत्र में सुबह शाम लोगों के घरों में सीवर भर जाता है। वहीं जगह-जगह से जलापूर्ति की पाइप लाइन ध्वस्त होने के कारण दूषित पानी की भी समस्या बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों ने पार्षद तुफैल अंसारी को बंधक बना कर सीवर के पानी में बैठने को मजबूर कर दिया। पार्षद ने बताया कि उन्होंने जल निगम, जलकल और नगर निगम के अधिकारियों से क्षेत्र की समस्या के बाबत कई बार शिकायत की। लेकिन, कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। अंबिया मंडी में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन के ऊपर बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर रखने के लिए चबूतरा बना दिया गया है। सीवर लाइन की मरम्मत करने के लिए ट्रांसफार्मर हटाने के साथ ही चबूतरा तोड़ना पड़ेगा। इसके लिए बिजली विभाग लिखित आदेश लाने की बात कह कर मामला अटका दे रहा है। इसके चलते सीवर और दूषित पेयजल की समस्या हल नहीं हो रही है इससे क्षेत्र में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed