फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   protest against rohingya muslims in varanasi

वाराणसी में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ निकला मुखालफत मार्च

Tue, 26 Sep 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 26 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
protest against rohingya muslims in varanasi
रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ मुखालफत मार्च - फोटो : अमर उजाला
म्यांमार में आतंक फैलाने वाले रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ वाराणसी में सोमवार को विशाल भारत संस्थान और मुस्लिम महिला फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने मुखालफत मार्च निकाला। हुकुलगंज वरुणानगरम् कालोनी से निकला ये जुलूस चौकाघाट तक गया।
विज्ञापन


जुलूस में शामिल महिलाएं ‘रोहिंग्या मुसलमानों भारत छोड़ो’, ‘आज रोहिंग्या को बसाओगे, कल बहुत पछताओगे’ जैसे नारे लगाते हुए चल रही थीं। इस दौरान महिलाओं ने म्यांमार की नेता आंग सान सू का समर्थन भी किया। 
विज्ञापन


मार्च को हरी झंडी दिखाकर आह्वान अखाड़ा के अजयानंद गिरी महाराज ने रवाना किया। इससे पहले उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों का घुसपैठ करना, भारत पर संकट के बादल की तरह है। आज ये शरण मांग रहे हैं, कल नया देश मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसरी ने कहा कि अगर उन्हें देश में शरण दी गई तो ये यहां आतंक मचाएंगे और बदनाम यहां के मुसलमान होंगे। 

रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर पुलिस सतर्क

protest against rohingya muslims in varanasi
UP Police
म्यांमार से पलायन कर रहे रोहिंग्या मुसलमानों के गाजीपुर  जिले में प्रवेश को लेकर पुलिस को सतर्क किया है। खुफिया इनपुट मिलने के बाद जिले के सभी थाना प्रभारियों और खुफिया विंग को सावधानी के निर्देश दिए गए हैं। 

जिले में रोहिंग्या मुसलमानों के दाखिल होने की सूचना वायरलेस सेट के जरिए भी थानों और चौकियों को दी गई है। साथ ही उनकी पहचान करने तथा पूरी रिपोर्ट देने का निर्देश एसपी ने दिया है।

पुलिस कर्मियों से कहा गया है कि उनके रहने का स्थान, उनका पूरा नाम पता, उनका पहचान पत्र, उनकी भाषा, उनके द्वारा किए जा रहे हर तरह के क्रिया कलापों से अवगत कराया जाए। निर्देशित किया गया है कि किसी तरह की संदिग्ध सूचना पर जिला मुख्यालय को तुरंत अवगत कराया जाए।

पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्रों में इसे लेकर खासा सतर्कता बरत रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के इनपूट्स मिलने और सरकार के निर्देश पर जिले के सभी थानों के प्रभारियों को रोहिंग्या मुसलमानों के अवैध रूप से प्रवेश को देखते हुए खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed