{"_id":"68652dc385e0ca98b206e67a","slug":"protest-against-liquor-shop-in-varanasi-women-demanded-dm-and-police-to-close-it-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 'DM साहब शराब ठेका बंद कराइए...', सड़क पर उतरीं महिलाएं बोलीं- यह अवैध है; पुलिस ने हाथ जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 'DM साहब शराब ठेका बंद कराइए...', सड़क पर उतरीं महिलाएं बोलीं- यह अवैध है; पुलिस ने हाथ जोड़े
Wed, 02 Jul 2025 06:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:33 PM IST
सार
वाराणसी के दुर्गाकुंड इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतर आईं। शराब ठेके का विरोध कर रही महिलाओं को समझाने के लिए पुलिस ने अथक प्रयास किया लेकिन वे डीएम तक अपनी शिकायत पहुंचाने पर अड़ी रहीं। कहा कि यहां पर ठेका नहीं खोला जाए।
विज्ञापन
विरोध कर रही महिलाओं से बातचीत करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Varanasi News: वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित घसियारी टोला के पास देसी शराब ठेका खोले जाने के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतर गईं। महिलाएं विरोध-प्रदर्शन करने लगीं। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सड़क पर उतरीं और शराब का ठेका नहीं खोलने की बात पर अड़ गईं।
विज्ञापन
महिला के प्रदर्शन की सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में पहुंच गई। जहां पर आक्रोशित महिलाओं को समझाने में जुट गई। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि यह शराब ठेका केवलधाम में खुला था। जहां पर खुलने के बाद महिलाओं ने विरोध किया तो वहां पर बंद करके घसियारी टोला में खोला जा रहा है।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा कि इस मार्ग से बच्चों-महिलाओं का आना-जाना होता है। बगल में संकट मोचन मंदिर, मानस मंदिर, दुर्गाकुंड मंदिर, त्रिदेव मंदिर स्थित है। इसी के बीच में शराब ठेका खोला जा रहा है, जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
महिलाओं ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करते हुए ठेका नहीं खोलने का आदेश दें। महिलाओं ने कहा कि अगर शराब ठेका खुला तो हम लोग व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। विरोध-प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में घसियारी टोला की महिलाएं मौजूद रहीं। मौके पर एसीपी भेलूपुर, इंस्पेक्टर भेलूपुर, महिला फोर्स मौजूद रही।