फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Protected animals were being transported in a pickup police caught them

Varanasi News: पिकअप से ले जा रहे थे संरक्षित पशु, पुलिस ने पकड़ा, दो तस्कर हिरासत में, पूछताछ जारी

Thu, 10 Apr 2025 05:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 10 Apr 2025 05:27 PM IST
सार

पीएसी तिराहा के पास से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 26 संरक्षित पशुओं के साथ दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। इनकी निशानदेही पर पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Protected animals were being transported in a pickup police caught them
पकड़े गए तस्कर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रामनगर स्थित पीएसी तिराहा से पुलिस ने एक पिकअप से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे संरक्षित पशुओं को आजाद कराया गया। दो तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्करों के खिलाफ पुलिस ने धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस पीएसी तिराहा पर जांच कर रही थी,तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक पिकअप में पशु तस्कर पंचवटी की तरफ से पशु लादकर वाराणसी की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी आने का इंतजार करने लगी। पुलिस की घेराबंदी देख पशु तस्कर गाड़ी घूमाकर भागने लगे।
विज्ञापन


भाग रहे तस्करों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि पकड़े गये तस्करों में रामनगर थाना के मच्छरहट्टा निवासी हेमंत विश्वकर्मा(29)तथा जैतपुरा थाना के कमलगढ़ा निवासी मो. एखलाख शामिल है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed