फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prostitution was going on in VDA flat, police busted

वीडीए फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Mon, 07 Jun 2021 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Prostitution was going on in VDA flat, police busted
वाराणसी। दुर्गाकुंड के कबीर नगर इलाके में पुलिस ने छापा मारकर रविवार को एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान कमरे के अंदर दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक अवस्था मिले। पुलिस ने मौके से पांच महिला और दो युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

भेलूपुर इंस्पेक्टर अमित मिश्रा को सूचना मिली कि दुर्गाकुंड के कबीरनगर स्थित वीडीए के एक फ्लैट में कई माह से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। भेलूपुर एसीपी चक्रपाणि त्रिपाठी और इंस्पेक्टर ने छापा मारकर फ्लैट मालकिन सहित पांच महिला और दो पुरुषों को पकड़ा गया। एक कमरे में एक युवती और एक युवक आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। कई आपत्तिजनक वस्तुएं पुलिस को मिली। मौके से पकड़े गए सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भेजा और पड़ोस में रहने वालों से अन्य कई जानकारियां जुटाई। आसपास के लोगों ने बताया कि अक्सर यहां बाहरी युवक और युवतियों का आना व जाना लगा रहता था। फ्लैट के पास ही दुकान लगाने वाले एक युवक ने बताया कि कई बार बड़ी-बड़ी गाड़ियों से लोग यहां देर रात आते और जाते थे। भेलूपुर इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सप्ताह भर में तीसरी बार देह व्यापार का धंधा पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed