फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Property of Pradeep Kabutra, co-accused in the Ajit Singh murder case, will be confiscated

अजीत सिंह हत्याकांड के सह अभियुक्त प्रदीप कबूतरा की जब्त होगी संपत्ति

Wed, 19 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Property of Pradeep Kabutra, co-accused in the Ajit Singh murder case, will be confiscated
आजमगढ़। लखनऊ के कठौचा चौराहे पर बीते छह जनवरी की रात पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के मुख्य गवाह अजीत सिंह की हत्या में सह अभियुक्त प्रदीप सिंह कबूतरा की नकले कसने की तैयारी में पुलिस महकमा जुट गया है। तरवां में बरामद अवैध शराब प्रकरण में प्रदीप पर गैंगेस्टर के तहत संपत्ति जब्त करने की महकमे ने योजना बनाई है। इसके अलावा जिले में दो दर्जन अन्य अवैध शराब कारोबारी भी चिन्हित किए गए हैं। अजीत हत्याकांड के सह अभियुक्त प्रदीप सिंह कबूतरा ने अभी हाल में ही न्यायालय में समर्पण कर दिया था। जिला ही नहीं पूर्वांचल के अपराधियों से इसकी सांठगांठ है। कुंटू व अखंड गैंग के शूटरों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के साथ ही सुरक्षित ठिकाना भी इसके द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। वहीं जिले में अवैध शराब कारोबार का भी प्रदीप कबूतरा बड़ा खिलाड़ी है। पंचायत चुनाव के पूर्व तरवां थाना क्षेत्र में एक विद्यालय से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुआ था। उक्त मामले में भी प्रदीप का नाम पुलिस ने खोला है और गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त करने की रणनीति पर पुलिस काम कर रही है। राजस्व विभाग की मदद से उसकी संपत्ति को खंगाला जा रहा है। प्रदीप सिंह वर्तमान में जेल की सलाखों के पीछे से राजनीति में पैठ बनाने की कवायद में जुटा हुआ है। उधर, जनपद पुलिस राजनीति में उसके प्रवेश के पूर्व ही उसकी कमर तोड़ने की कवायद में लग गई है। प्रदीप के साथ ही सोनू महुवारी पर भी पुलिस की नजर टेढ़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed