फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Progressive Manav Samaj Party will contest on 250 seats in up election

यूपी चुनाव 2022: प्रगतिशील मानव समाज पार्टी 250 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, संकल्प महारैली में बोले अध्यक्ष

Sun, 07 Nov 2021 10:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Nov 2021 10:09 PM IST
सार

वाराणसी में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिंद ने कहा कि पार्टी यूपी में आगामी विधानसभा के चुनाव में 250 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
Progressive Manav Samaj Party will contest on 250 seats in up election
वाराणसी में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की ओर से आयोजित संकल्प महारैली । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया में जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की ओर से संकल्प महारैली का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिंद ने कहा कि पार्टी यूपी में आगामी विधानसभा के चुनाव में 250 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


कहा कि बिन्द, केवट, निषाद सहित 17 जातियों को भाजपा कांग्रेस, सपा, बसपा आदि सभी दलों ने धोखा दिया है। सत्ता के लिए इनको सब्जबाग दिखाकर छला गया। इनके उत्थान के लिए किसी भी पार्टी ने ठोस पहल नहीं की। इन्हें केवल वोट बैंक के रुप मे इस्तेमाल किया गया जबकि अति पिछड़ों की आबादी 40 प्रतिशत है।
विज्ञापन


प्रगतिशील मानव समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में अति पिछड़ों को एकजुट करके सत्ता परिवर्तन के लिए ठोस विकल्प देगी। जो भी पार्टी हमारी मांगों को स्वीकार करेगी उसके साथ हमारी पार्टी तथा न्याय नवलोक पार्टी गठबंधन करने के लिए तैयार है। इस मौके पर सामाजिक न्याय लोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो रनवीर सिंह लोधी, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप निषाद, राष्ट्रीय संयोजक लेखराज सिंह निषाद, जिलाध्यक्ष लाल बिहारी बिंद व मुरारी लाल बिंद ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो रामजीत पटेल तथा संचालन सिंहासन बिंद ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed