Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prof. Bhrigunath Singh attended 117th Foundation Day of UP College as chief guest in Varanasi

यूपी कॉलेज: संस्थापन दिवस पर अतिथि बोले- प्रतिभा, संसाधन, सुशासन और संस्कृति संस्थान की सफलता के चार मंत्र

Thu, 26 Nov 2026 02:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 26 Nov 2026 02:06 PM IST
सार

यूपी कॉलेज का 117वां संस्थापन दिवस के मुख्य अतिथि विमानन विवि के कुलपति प्रो. भृगुनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी सफल संस्था के लिए चार बिंदु जरूरी होते हैं। 

विज्ञापन
Prof. Bhrigunath Singh  attended 117th Foundation Day of UP College as chief guest  in Varanasi
यूपी कॉलेज का 117वां संस्थापन दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदय प्रताप कॉलेज में बुधवार को 117वां संस्थापन दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय अमेठी के कुलपति प्रो. भृगुनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी सफल संस्था के लिए चार बिंदु जरूरी होते हैं। इनमें प्रतिभा, संसाधन, सुशासन और उत्कृष्टता की संस्कृति की अहम भूमिका है। यूपी कॉलेज इन चारों का एक अच्छा उदाहरण है। 

विज्ञापन


आगे कहा कि पूर्व छात्रों को जोड़कर अपने संसाधनों को बढ़ाया जा सकता है। किसी संस्था की ताकत ईंट नहीं है बल्कि वहां के विद्यार्थी और अध्यापक हैं। इसलिए जरूरी है कि समय का कद्र करें। कभी भी सीखना बंद न करें। अपनी असफलताओं से भी सीखने का प्रयास करें। छात्रों को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखकर हमें उनके पूरे विकास पर ध्यान देना चाहिए। तभी यह संस्था अपने ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगी।
विज्ञापन


राजर्षि सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उदय प्रताप शिक्षा समिति के सचिव प्रो. यूएस सिन्हा ने कहा कि राजर्षि ने इस संस्था की स्थापना गुलामी के समय में की। उस समय युवा पीढ़ी ज्ञान और बल से संपन्न होकर देश सेवा में लगी थी। कॉलेज अपने लंबे इतिहास में अपने संस्थापक के इन सपनों को मूर्त रूप दिया। कैंपस को-ऑर्डिनेटर प्रो. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि राजर्षि ने कई संस्थाओं को दान दिया था, लेकिन उन्होंने उदय प्रताप कॉलेज को अपनी आत्मा दी है। इसीलिए यहां के छात्रों की राजर्षि के प्रति जैसी आत्मीयता है वैसी कहीं और नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पांचों इकाइयों की वार्षिक प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। बताया कि महाविद्यालय प्रदेश सरकार के प्रमाण पोर्टल पर मासिक समीक्षा के आधार पर महाविद्यालयों की रैंकिंग में लगातार सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। इस कॉलेज को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी की ओर से एसोसिएट मेंबर का गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त हुआ है। कॉलेज में 70 विद्यार्थियों ने नेट/ जेआरएफ/ गेट जैसी कई परीक्षाएं पास की। 

महाविद्यालय में 160 शोधार्थी कार्य कर रहे हैं और 12 छात्रों को विश्वविद्यालय शोध उपाधि दी गई है। इस दौरान कॉलेज की वार्षिक पत्रिका उदयश्री के 2025-26 अंक और अज्ञेय के साहित्य में मानव मूल्य का लोकार्पण किया गया। यह किताब उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने लिखी है।

गिनाई गईं ये उपलब्धियां

  • छात्रा संजीवनी राजेश ने पूरे प्रदेश में अकेले यूनाइटेड किंगडम में आयोजित यूथ एक्सीलेंस प्रोग्राम में भाग लिया है।
  • प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह और प्रो. आशुतोष गुप्ता ने महाविद्यालयों के प्राचार्य की चयन सूची में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है।
  • कॉलेज और पब्लिक स्कूल में 10-10 नए क्लास रूम के साथ ही रानी मुरार बालिका कॉलेज में निर्माण का काम शुरू हो गया है। उदय प्रताप इंटर कॉलेज के एक भवन का जीर्णोद्धार कराया गया।

छात्राओं ने शिव वंदना और समुद्र मंथन पर प्रस्तुत की नृत्य नाटिका
कार्यक्र में रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने ईश वंदना प्रस्तुत किया। पब्लिक स्कूल की अनन्या, रुद्रा, काव्या, पीहू, वेदिका, आशी, शांभवी, वैष्णवी, श्रद्धा और दर्शिका ने वैदिक मंत्र के साथ मंगलाचरण और कुल गीत प्रस्तुत किया। धैर्या और समूह ने भगवान शिव की आराधना पर आधारित शिव वंदना और समुद्र मंथन की मनोहरी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कथक और कजरी की मनोहरी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार- 2025 से सम्मानित उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ रमेश प्रताप सिंह का अभिनंदन किया गया। संचालन प्रो. प्रज्ञा परमिता और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed