फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prof. Ashish Tripathi receives the Dr. Namvar Singh Award for 2026

Varanasi News: प्रो. आशीष त्रिपाठी को मिला 2026 का डॉ. नामवर सिंह सम्मान

Wed, 25 Mar 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Prof. Ashish Tripathi receives the Dr. Namvar Singh Award for 2026
बीएचयू में हिंदी विभाग के प्रोफेसर और कवि-आलोचक प्रो. आशीष त्रिपाठी को साल 2026 का डॉ. नामवर सिंह राष्ट्रीय सम्मान दिया गया। बिहार के बेगुसराय स्थित विप्लवी पुस्तकालय के 95वें स्थापना दिवस पर यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया। प्रो. त्रिपाठी को प्रशस्तिपत्र, अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न और नकद धनराशि भेंट की गई। इस दौरान उन्होंने सम्मान राशि पुस्तकालय को ही समर्पित कर दी। प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें किसी विश्वविद्यालय ने नहीं बनाया बल्कि कार्यशालाओं और गोष्ठियों ने उनके लेखकीय व्यक्तित्व का निर्माण किया है। इस सम्मान का श्रेय प्रो. नामवर सिंह, प्रो. कमला प्रसाद, डॉ. सेवाराम त्रिपाठी, प्रो. काशीनाथ सिंह जैसे साहित्यकारों को जाता है, जिनका सानिध्य मुझे मिला है। इससे पहले प्रो. त्रिपाठी को आलोचना के लिए स्पंदन सम्मान और कविता के लिए लक्ष्मण प्रसाद मंडलोई सम्मान मिल चुका है। प्रो. त्रिपाठी ने प्रो. नामवर सिंह की कई पुस्तकों को संपादन किया है। इसमें जमाने से दो-दो हाथ, प्रेमचंद और भारतीय समाज, हिंदी का गद्य पर्व, कविता की जमीन और जमीन की कविता, आलोचना और विचारधारा, सम्मुख, साथ-साथ, साहित्य की पहचान, आलोचना और संवाद, पूर्वरंग, जीवन क्या जिया, किताबनामा और तुम्हारा नामवर आदि शामिल हैं। उन्होंने आचार्य रामचंद्र शुक्ल रचनावली का भी संपादन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed