फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   process of admission in BHU will be easy task force of 16 members has been Formed

Mission Admission: बीएचयू में दाखिले की प्रक्रिया होगी आसान, 16 सदस्यों की टास्क फोर्स गठित

Thu, 25 May 2023 07:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 25 May 2023 07:51 PM IST
सार

बीएचयू में दाखिले की बेहतर व्यवस्था के लिए एडमिशन टास्क फोर्स का गठन किया गया है।टास्क फोर्स शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश प्रक्रिया को संचालित करने में केंद्रीय प्रवेश परीक्षा समिति से सहयोग करेगी।

विज्ञापन
process of admission in BHU will be easy task force of 16 members has been Formed
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में प्रवेश की बेहतर व्यवस्था के लिए एडमिशन टास्क फोर्स का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने संस्थान, संकाय व केंद्रों से 16 सदस्यों को शामिल किया है। टास्क फोर्स शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश प्रक्रिया को संचालित करने में केंद्रीय प्रवेश परीक्षा समिति से सहयोग करेगी।

विज्ञापन


शिक्षक केंद्रीय प्रवेश समिति और अपने संस्थान व संकाय के बीच संपर्क सूत्र की भूमिका में होंगे। ताकि सरल, समय प्रभावी व व्यावहारिक प्रवेश व्यवस्था स्थापित की जा सके। यह टास्क फोर्स संस्थानों व संकायों की आवश्कतानुसार व उनकी विशेषताओं के अनुकूल प्रभावी स्नातकोत्तर प्रवेश व्यवस्था तैयार करने में योगदान देगी।
विज्ञापन


टास्क फोर्स में प्रो. संजीव कुमार, प्रो. रश्मि सिंह, प्रो. निधि शर्मा, प्रो. एसवीएस राजू, प्रो. रमेश सिंह, डॉ. मनीष अरोड़ा, डॉ. केए चंचल, डॉ. आलोक कुमार पांडेय, डॉ. एसके पाढ़ी, डॉ. वीके पाठक, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. विनायक दुबे, डॉ. आरएस मिश्रा, डॉ. राज किरन प्रभाकर, डॉ. पीसी अभिलाष और डॉ. मंजरी गुप्ता सदस्य बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed