फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Proceeds from the King's ticket will be spent on patients of cancer hospitals, residential buildings will be b

अच्छी पहल: जाणता राजा के टिकट से होने वाली कमाई कैंसर अस्पतालों के तीमारदारों पर होगी खर्च, बनेगा आवासीय भवन

Thu, 23 Nov 2023 01:17 PM IST
किरन रौतेला शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 23 Nov 2023 01:17 PM IST
सार

वाराणसी में जाणता राजा के 21 से 26 नवंबर तक होने वाले मंचन में करीब 50 हजार से ज्यादा दर्शकों के जुटने की उम्मीद है। इस आयोजन से करीब एक करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया गया है। टिकटों से होने वाले कमाई को बीएचयू कैंसर अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए आवासीय भवन पर खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Proceeds from the King's ticket will be spent on patients of cancer hospitals, residential buildings will be b
एम्फीथियेटर मैदान में जाणता राजा के नाटक का मंचन करते कलाकार - फोटो : संवाद

विस्तार

बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में सजे छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य से होने वाली कमाई को कैंसर अस्पताल के मरीजों की सेवा करने वाले तीमारदारों पर खर्च की जाएगी। इसके लिए बीएचयू कैंसर अस्पताल के ठीक सामने की अपनी एक जमीन दानदाता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को दी है। इसी जमीन पर 4.5 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला आवासीय भवन बनाया जाएगा।

विज्ञापन

वाराणसी में जाणता राजा के 21 से 26 नवंबर तक होने वाले मंचन में करीब 50 हजार से ज्यादा दर्शकों के जुटने की उम्मीद है। इस आयोजन से करीब एक करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया गया है। टिकटों से होने वाले कमाई को बीएचयू कैंसर अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए आवासीय भवन पर खर्च किया जाएगा। इस भवन में करीब 500 लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी। यहां अलग-अलग सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। आरएसएस के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती ने इस आवासीय भवन की पहल की है। वाराणसी देश का नौवां और उत्तर प्रदेश का दूसरा शहर है, जहां जाणता राजा नाटक के टिकट की कमाई को सामाजिक सेवा में लगाया जा रहा है। इससे पहले कानपुर में करीब 200 करोड़ रुपये के अस्पताल की परिकल्पना को धरातल पर उतारने का काम शुरू किया गया है।

विज्ञापन

देश के नौ से ज्यादा शहरों में जनसेवा का हुआ है काम

छत्रपति शिवाजी की जीवन गाथा पर आधारित जाणता राजा नाटक की कमाई से आठ शहरों में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र की सुविधा बेहतर करने के लिए परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया गया है। महाराष्ट्र के पुणे, जलगांव, मुंबई, नासिक में स्कूल का निर्माण कराया गया है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अस्पताल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। कानपुर में अस्पताल के प्रस्ताव पर काम शुरू कर दिया गया है। काशी नौवां शहर है, जहां जाणता राजा की कमाई सामाजिक कार्य में खर्च की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में जाणता राजा के मंचन में टिकट की कमाई को सामाजिक सेवा में लगाया जाता है। अब तक महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में हमने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर और वाराणसी में भी सेवा भारती के साथ हम स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने में योगदान देंगे। - अजीत आप्टे, निर्देशक, जाणता राजा और अध्यक्ष जाणता राजा ट्रस्ट

बीएचयू कैंसर अस्पताल के ठीक सामने एक व्यक्ति ने अपनी जमीन सेवा भारती को दान में दी है। इसी जमीन पर कैंसर अस्पताल के मरीजों के तीमारदारों के लिए आवासीय भवन का काम जनवरी से शुरू किया जाएगा। - राहुल सिंह, अध्यक्ष, सेवा भारती, काशी प्रांत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed