फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pro poor scheme varanasi sarnath facilities will be developed for tourists development will become an example for country

प्रो-पुअर योजना: सारनाथ में पर्यटकों के लिए विकसित होंगी सुविधाएं, देश भर के लिए मिसाल बनेगी तथागत की उपदेश स्थली

Thu, 30 Dec 2021 02:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Dec 2021 02:13 PM IST
सार

विश्व के पर्यटन नक्शे पर स्थापित सारनाथ के लिए जिला प्रशासन की ओर से योजना का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। नए साल में पर्यटन विभाग के समन्वय से विकास का खाका खींचा जाएगा।

विज्ञापन
Pro poor scheme varanasi sarnath facilities will be developed for tourists development will become an example for country
सारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तथागत की उपदेश स्थली देश भर के लिए एक नई मिसाल बनेगी। प्रो पुअर योजना के जरिए सारनाथ के पर्यटन की तस्वीर बदलने के साथ ही स्थानीय लोगों के आर्थिक स्तर में सुधार होगा। विश्व के पर्यटन नक्शे पर स्थापित सारनाथ के लिए जिला प्रशासन की ओर से योजना का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। नए साल में स्थानीय प्रशासन शासन को प्रो पुअर योजना का फाइनल ड्राफ्ट भेजेगा।

विज्ञापन


सारनाथ में प्रो पुअर योजना को धरातल पर उतारने के लिए वीडीए और पर्यटन विभाग के बीच एमओयू पूरा हो चुका है। इसके तहत निर्माण एजेंसी का चयन करने के बाद आगे के काम को शुरू किया जाना है। शासन की ओर से स्वीकृत 74 करोड़ की इस योजना के तहत दिसंबर 2022 तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से प्रो-पूअर योजना के तहत सारनाथ में बने मंदिरों व पुरातात्विक महत्व के स्थलों के आसपास के लोगों का जीवन स्तर बेहतर करते हुए रोजगार से लेकर सामाजिक स्वरूप में बदलाव आए इसके लिए वहां बुनियादी सुविधाओं को पहले से बेहतर बनाते हुए पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाना है। पर्यटन विभाग के समन्वय से विकास का खाका खींचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः विश्वनाथ कॉरिडोर, रिंग रोड, 'रुद्राक्ष' और हेल्थ इंफ्रा के नाम रहा यह साल, जानें कैसे आगे बढ़ा बनारस

30 मंदिरों को आकर्षक बनाया जाएगा

सारनाथ के 30 मंदिरों को आकर्षक बनाने के साथ ही वहां की बिजली, पोल, साइनेज बोर्ड से लेकर बिजली व्यवस्था को चमकाया जाएगा। पूरा सारनाथ हेरिटेज व दुधिया लाईट से दमकेगा। योजना के मद में शासन ने 10 करोड़ रुपये वाराणसी विकास प्राधिकरण को जारी कर दिए हैं।

अब इन पैसों से योजना की आगे की कार्यवाही शुरू होगी। नोएडा का केके बिल्डर्स यहां विकास कार्यों को कराएगा। वहीं पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन स्थल का निर्माण करने वाली संस्था आधारशिला कंसलटेंट है। वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि योजना को आकार देने की दिशा में तेजी से काम बढ़ेगा और नए साल में शासन को प्रो पुअर का फाइनल प्रोजेक्ट भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed