फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prize of 25-25 thousand on four miscreants accused in Chaukaghat double murder in varanasi

चौकाघाट डबल मर्डर में वाराणसी पुलिस की सक्रियता बढ़ी, चार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Wed, 16 Sep 2020 03:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 16 Sep 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Prize of 25-25 thousand on four miscreants accused in Chaukaghat double murder in varanasi
चेक शर्ट में चंदौली का दीपक, और उससे लिपटा हुआ घायल प्रिंस। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के चौकाघाट में डबल मर्डर के सूत्रधार माने जा रहे विवेक सिंह कट्टा के समर्पण के बाद पुलिस की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। बुधवार को वारदात में शामिल चार बदमाशों पर एसएसपी की ओर से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन

एसएसपी अमित पाठक ने 'अमर उजाला' को बताया कि वारदात में शामिल चार अन्य बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है। चारों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन



बदमाशों की शिनाख्त बड़ागांव थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी हेमंत सिंह, आजमगढ़ के मेहनगर थाना के जियासड़ के मूल निवासी और वाराणसी के पहड़िया क्षेत्र की अशोक विहार फेज-1 कॉलोनी में रहने वाले रवि प्रताप सिंह उर्फ सम्मी, जौनपुर के लाइन बाजार थाना के कुद्दूपुर निवासी अतुल विश्वकर्मा और जौनपुर के केराकत थाना के पहाड़ी पट्टी निवासी विजेंद्र सिंह उर्फ बब्बू के तौर पर हुई है। चारों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और जैतपुरा थाने की पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 28 अगस्त को जैतपुरा थाने के चौकाघाट स्थित कालीजी मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार कर कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस सहित दो लोगों की हत्या कर दी थी। इस दौरान प्रिंस के एक दोस्त की हत्या का प्रयास भी किया गया था।

पुलिस के अनुसार, जौनपुर जिले के जलालपुर थाने के लोहगाजर के मूल निवासी विवेक सिंह कट्टा ने प्रिंस की हत्या करा कर अपनी पुरानी रंजिश का बदला लिया है। 14 सितंबर को विवेक सिंह कट्टा जौनपुर की अदालत में एक पुराने मामले में समर्पण कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed