फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka walked in the streets of Kabirchaura, know the history of Kabirmath

कबीरचौरा की गलियों में घूमीं प्रियंका, जाना कबीरमठ का इतिहास

Fri, 04 Mar 2022 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Priyanka walked in the streets of Kabirchaura, know the history of Kabirmath
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को कबीरचौरा मठ के साथ ही कबीरचौरा की गलियों में भी भ्रमण किया। मठ में श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद बनारस घराने के कलाकारों से मुलाकात की, खुद से चाय बनाई और संगीत का लुत्फ भी उठाया। प्रियंका गांधी पांच मार्च तक कबीरचौरा मठ में ही प्रवास करेंगी।
विज्ञापन

कबीरचौरा मठ के महंत विवेक दास ने प्रियंका को बताया कि देशभर के कबीरपंथियों और कबीरदास को मानने वाले लोगों के लिए कबीरचौरा मठ एक पूजन स्थल है। 1934 में महात्मा गांधी का भी इस मठ में आगमन हुआ था। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी यहां कई बार आ चुके हैं। उन्होंने बताया राष्ट्र कवि रविंद्रनाथ टैगोर भी यहीं रुकते थे। महंत विवेक दास ने प्रियंका को वो पेड़ भी दिखाया जहां सन 1934 में गांधीजी ने लोगों को संबोधित किया था। इसके बाद प्रियंका ने मठ में स्थित मंदिर में दर्शन किए। दर्शन के बाद प्रियंका मंदिर के प्रांगण में ही कुछ देर बैठ गईं और भजन सुनने लगीं। इसके बाद तबला वादक पद्मविभूषण स्व. पं. किशन महाराज और कथक नृत्यांगना स्व. सितारा देवी के आवास पर पूरण महाराज से मुलाकात की और संगीत का भी आनंद लिया।
विज्ञापन

किशन महाराज की पोती के साथ बनाई चाय
पंडित किशन महाराज के घर पर मुलाकात के दौरान जब प्रियंका को पता चला कि किशन महाराज की पोती अवनि उनके लिए चाय बना रही हैं तो वह घर की रसोई में पहुंच गईं। उन्होंने अवनि से मुलाकात की और उसके साथ चाय बनाकर परोसी। जनसंपर्क के दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, अश्वनी यादव, दिलीप चौबे, मयंक चौबे, नवीन चौबे, मुकुंद उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed