{"_id":"5f97224b8ebc3eefba412f97","slug":"priyanka-varanasi-news-vns5549666160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत पड़ी तो आपकी लड़ाई के लिए आऊंगी बनारस : प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत पड़ी तो आपकी लड़ाई के लिए आऊंगी बनारस : प्रियंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। फ्लैट रेट पर बिजली की मांग को लेकर काशी के बुनकरों को प्रियंका गांधी ने भी मदद का आश्वासन दिया है। वर्चुअल मीटिंग के दौरान प्रियंका ने कहा कि वह मनमाने बिजली के दाम और हर नाइंसाफी के खिलाफ कांग्रेस खड़ी है। जरूरत पड़ी तो वह इस लड़ाई के लिए बनारस भी आएंगी। सोमवार को कांग्रेस महासचिव और प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुनकरों से बातचीत की।
सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से बुनकरों ने अपना दर्द साझा किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार हर मसले पर वादा खिलाफी कर रही है। मैं इस मसले पर सीएम से बात करुंगी और अगर जरूरत पड़ी तो मैं आपकी लड़ाई लड़ने बनारस भी आऊंगी। बुनकरों ने बताया कि वह बिजली की बढ़ी दर से परेशान हैं। उनके बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। सरकार की वादाखिलाफी और उत्पीड़न से बुनकर पीड़ित हैं। कांग्रेस महासचिव ने बुनकरों को यह भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई में वह हर कदम पर उनके साथ खड़ी हैं। बता दें कि बनारस के बुनकर 15 अक्तूबर से हड़ताल पर हैं। बुनकर नेताओं के अनुसार, सितंबर में हुई हड़ताल के दौरान भी प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का बुनकरों को साथ मिला था। इस दौरान पूर्व विधायक अजय राय, राकेश कांत राय, सरदार मकबूल हसन, सरदार अली अहमद, इशरत उस्मानी, शैलेश सिंह, हाजी इश्तेयाक , ज्वाला सिंह आदि शामिल रहे।