फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka to communicate with 65 CAA protesters with Ekta Shekhar, mother of innocent Champak

मासूम चंपक की मां एकता शेखर संग सीएए के 65 प्रदर्शनकारियों से संवाद करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

Wed, 08 Jan 2020 08:06 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 08 Jan 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Priyanka to communicate with 65 CAA protesters with Ekta Shekhar, mother of innocent Champak
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जेल गए प्रदर्शनकारियों से प्रियंका गांधी वाड्रा संवाद करेंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को काशी पहुंच रही हैं। लगभग साढ़े तीन घंटे के कार्यक्रम के दौरान राजघाट पर रविदास मंदिर में अपनी मां की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय सहित अन्य जगहों पर जाकर मांग करने वाले मासूम चंपक की मां एकता शेखर संग 65 प्रदर्शनकारियों से प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगी।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रियंका बजरडीहा में भगदड़ के दौरान मृत सगीर के घर भी जा सकती हैं। बताते चलें कि 19 दिसंबर को एकता शेखर और उनके पति की भी गिरफ्तारी हुई थी और इसको लेकर कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश की योगी सरकार पर ट्वीट के जरिए हमला बोला था।
विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट के माध्यम से कहा था कि नागरिक प्रदर्शन को दबाने के लिए भाजपा सरकार ने अमानवीयता दिखाई है। एक अन्य ट्वीट में प्रियंका ने कहा था कि बनारस में कई सारे छात्र, अंबेडकरवादी, गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उनको जेल भेज दिया है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन की ये सजा। सरकार का व्यवहार हद से बाहर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के 10 दिसंबर को काशी आगमन को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्व मंत्री अजय राय ने बताया कि पार्टी महासचिव के आगमन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। विरोध-प्रदर्शन के दौरान जेल गए सभी लोगों से प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगी। सभी 65 लोगों को आमंत्रण भेजा गया है। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि तैयारियों के लिए सभी की जिम्मेदारियां तय कर दी गई है। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाल रहे बीएचयू के छात्रों समेत 65 लोगों पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed