{"_id":"5e3f73fd8ebc3ee5ee52d37a","slug":"priyanka-gandhi-vadra-varanasi-sant-shiromani-ravidas-jayanti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रविदास जयंती पर पीएम मोदी के गढ़ में प्रियंका, दिल्ली चुनाव पर बोलीं- रिजल्ट देखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रविदास जयंती पर पीएम मोदी के गढ़ में प्रियंका, दिल्ली चुनाव पर बोलीं- रिजल्ट देखेंगे
Sun, 09 Feb 2020 02:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में पूजा करतीं प्रियंका गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत रविदास की 643 वीं जयंती में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को वाराणसी पहुंचीं। यहां पहुंचते ही बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का जोर-शोर से स्वागत किया। काशी पहुंच कर प्रियंका सीधे सीरगोवर्धनपुर में स्थित मंदिर पहुंचीं और भगवान का दर्शन किया। इसके बाद वह संत रविदास की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल हुईं।
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि रिजल्ट देखेंगे। बता दें कि दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस की स्थिति पहले से भी खराब हुई है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को पुलिस प्रशासन ने प्रियंका के आगमन के बाबत मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया था। देर शाम को कांग्रेस नेताओं ने भी मंदिर प्रबंधन से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली थी। मंदिर में पूजा और जयंती कार्यक्रम के बाद प्रियंका संत निरंजन दास से मुलाकात करेंगी और फिर लंगर भी चखेंगी।
विज्ञापन
प्रियंका ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने सामाजिक एकता, बंधुत्व, भाईचारे और श्रम की महत्ता का संदेश दिया था। आज हम सभी के लिए गुरु रविदास की वाणी और विचार अनुकरणीय हैं। ताकि हम एक बेहतर समतामूलक समाज बना सकें। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि प्रियंका की बहुत दिनों से इच्छा थी कि वे संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मस्थली सीर में मत्था टेकें।