फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka Gandhi Vadra got to know the condition of Mahant Rameshwarpuri

प्रियंका गांधी वाड्रा ने जाना महंत रामेश्वरपुरी का हाल

Tue, 06 Jul 2021 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra got to know the condition of Mahant Rameshwarpuri
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वरपुरी की हालत नाजुक बनी हुई है। काशी समेत देश भर में शिष्य उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंदिर के उप महंत शंकर पुरी को फोन कर महंत रामेश्वरपुरी का हाल जाना। उप महंत ने बताया कि महंत को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रियंका गांधी ने कहा कि वह महंत को देखने अस्पताल आना चाहती हैं। कांग्रेस पार्टी उनकी सेवा के लिए तैयार है। किसी भी चीज की आवश्यकता होने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से संपर्क करें। वह हर संभव मदद करेंगे।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि कांग्रेस नेता अमित पाठक ने महंत जी के स्वास्थ्य की जानकारी प्रियंका गांधी वाड्रा को दी थी। बनारस में कांग्रेस कार्यकर्ता महंत रामेश्वर पुरी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए पूजा पाठ कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार महंत रामेश्वरपुरी की हालत गंभीर है। वह पांच दिन से वेंटिलेटर पर हैं। स्पर्श करने पर सिर्फ कुछ देर के लिए उनकी आंख खुल रही है। इसके अलावा वह कोई गतिविधि नहीं कर रहे हैं। डाक्टरों के अनुसार, अब दवाओं का असर भी कम हो रहा है। सोमवार को दवाइयां भी बदली गई हैं।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा मंदिर में हो रही है विशेष पूजा
वहीं, उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर अन्नपूर्णा मंदिर में विशेष पूजा की जा रही है। मूलरूप से बांदा निवासी रामेश्वरपुरी 1993 में गुजरात से बनारस घूमने आए थे। उन्हें 17 अक्तूबर 2004 में महानिर्वाणी अखाड़े से संबद्ध श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर की महंती दी गई थी। महंत बनने के समय अन्नक्षेत्र के रूप में ट्रस्ट का सिर्फ एक प्रकल्प संचालित था। आज शिक्षा, चिकित्सा, स्वावलंबन, वृद्ध जन सेवा समेत तमाम कार्य होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed