{"_id":"5e9be5828ebc3e6fd500a547","slug":"priyanka-gandhi-sent-food-grains-to-needy-during-in-azamgarh-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में राहत: एक ओर प्रियंका गांधी ने जरूरतमंदों को भेजा अनाज; दूसरी ओर तीन मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में राहत: एक ओर प्रियंका गांधी ने जरूरतमंदों को भेजा अनाज; दूसरी ओर तीन मरीज हुए ठीक
Sun, 19 Apr 2020 11:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
कोरोना महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इससे पूरे देश में दिहाड़ी, मजदूर, ठेले-खोमचे वाले, भूमिहीन किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से शनिवार को एक ट्रक अनाज भेजा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस फाइट कोरोना व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष व प्रदेश के पदाधिकारी जुड़े हैं। आजमगढ़ जिले में प्रियंका स्वयं 15 लोगों को अनाज और दवाएं पहुंचवा चुकी हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि अनाज ऐसे जरूरतमंद लोगों में वितरित किया जाए जिनको सरकार से मदद न पहुंची हो। खासतौर से विधवाओं, विकलांगों व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
जिले में शुरूआती दौर में मिले निजामुद्दीन मरकज से आए जमात से संबंधित तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गए है। शुक्रवार की देर रात तीनों के तीसरे सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। अब इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। हालांकि बाहरी प्रदेश के होने के कारण अभी उन्हें घर नहीं भेजा जाएगा। तीनों को शेल्टर होम में रखा जाएगा।
विज्ञापन
निजामुद्दीन मरकज से जुड़े तब्लीगी जमात के 15 लोग 30 मार्च को मुबारकपुर और संजरपुर से पकड़े गए थे। इन्हें आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। एक अप्रैल को इनकी रिपोर्ट आई थी। इसमें मुबारकपुर के चक सिकठी गांव स्थित मस्जिद में ठहरे एक आंध्र प्रदेश, एक तेलंगाना व एक गाजियाबाद के जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तीन कोरोना पॉजिटिव मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया था।