{"_id":"5e3fd1728ebc3ee5fc5147fa","slug":"priyanka-gandhi-said-on-see-result-on-delhi-assembaly-election-exit-poll","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली चुनावों में एग्जिट पोल के सर्वे को दरकिनार कर प्रियंका बोली- रिजल्ट देखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली चुनावों में एग्जिट पोल के सर्वे को दरकिनार कर प्रियंका बोली- रिजल्ट देखेंगे
Sun, 09 Feb 2020 03:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 09 Feb 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी पहुंची रविदास मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरु रविदास महाराज के 643वें जन्मोत्सव पर बनारस पहुंची हैं। प्रियंका ने सीरगोवर्धन में रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनसे दिल्ली के विधान सभा चुनावों में एग्जिट पोल के सर्वे पर सवाल किया गया, जिसमें इस बार भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर निकलने के दौरान पत्रकारों के सवाल पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावों पर जवाब दिया। उन्होंने पोल के सर्वे को दरकिनार कर कहा कि रिजल्ट देखेंगे।
विज्ञापन
रविवार को संत रविदास की जन्मस्थली पर मत्था टेकने आईं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एग्जिट पोल के सर्वे से बेखबर दिखीं। इस दौरान प्रियंका गांधी लंगर पर भी छका।
विज्ञापन
Trending Videos
इससे पहले 10 जनवरी को बनारस आईं प्रियंका गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनआरसी) के प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन किया।