फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka Gandhi Poster Case BJP MP Sakshi Maharaj said Mother is being insulted by posters

प्रियंका गांधी पोस्टर मामला: भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने जताई आपत्ति, बोले- पोस्टरों से माता का हो रहा अपमान

Sun, 10 Oct 2021 09:29 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Oct 2021 09:29 AM IST
सार

सर्किट हाउस के बाद सांसद कैंट के परेड कोठी स्थित भाजपा नेता अजय सिंह बॉबी के आवास पर पहुंचे। वहां लोगों ने उन्हें माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Poster Case BJP MP Sakshi Maharaj said Mother is being insulted by posters
सांसद साक्षी महाराज

विस्तार

एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को काशी पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के देवी स्वरूप वाले पोस्टर देखकर आपत्ति जताई। कहा कि वाराणसी में प्रियंका गांधी के लगाए गए पोस्टरों से माता का अपमान हो रहा है। 

विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस को नाटक करना बहुत अच्छे से आता है और इस तरह का पोस्टर जारी किया जाना माता का अपमान है। प्रधानमंत्री की वजह से शहर में तेजी से विकास हुआ है, जो दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


सर्किट हाउस के बाद सांसद कैंट के परेड कोठी स्थित भाजपा नेता अजय सिंह बॉबी के आवास पर पहुंचे। वहां लोगों ने उन्हें माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद सांसद सड़क मार्ग से गाजीपुर रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वाराणसी से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 10 अक्तूबर (रविवार) को यूपी विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगी। किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का पोस्टर जारी किया है। यह पोस्टर वाराणसी में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 

पोस्टर जारी करने वाले पर केस दर्ज करने की मांग

कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस के एक नेता की ओर से जारी पोस्टर जिसमें प्रियंका गांधी को मां दुर्गा के रूप में दर्शाया गया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल होने पर स्थानीय अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने डीसीपी वरुणा को ट्वीट कर सनातनियों की धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचाने का प्रयास करने वाले व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

इस संबंध में डीसीपी वरुणा ने सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षण को जांच कराकर कार्रवाई को निर्देशित किया है। उधर, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संयोजक सतीश चंद्र मिश्रा ने भी इसे सनातनियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया। 

प्रियंका गांधी की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक

प्रियंका गांधी के आगमन को देखते हुए शनिवार को एयरपोर्ट पर एएसएल की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। तय हुआ कि प्रियंका के एयरपोर्ट से निकलने और वापसी के समय विशेष सतर्कता बरतनी है। सादे वेश में भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के एजीएम एसके सिंह, सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट वेद प्रकाश, क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक पांडेय, क्षेत्राधिकारी बड़ागांव जगदीश कालीरमन, एसडीएम गिरीश कुमार द्विवेदी, इंस्पेक्टर एसके रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed