फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka gandhi lovely photo with johnny doggy of Dog squad viral at varanasi airport

जब जॉनी को एयरपोर्ट पर दुलारने लगीं प्रियंका गांधी, खूब वायरल हो रही ये तस्वीर

Sun, 28 Feb 2021 01:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Feb 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi lovely photo with johnny doggy of Dog squad viral at varanasi airport
जॉनी के साथ प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को जब एयरपोर्ट से उड़ान भरने पहुंची तो उनका सामना डॉग स्क्वायड जॉनी से हुआ। एयरपोर्ट पर नेताओं से मुलाकात के दौरान वीआईपी लाउंज में जॉनी को देख दुलारने लगीं। यह देख कई नेताओं ने अपने मोबाइल से इस दृश्य को कैमरे में कैद किया। इसके बाद प्रियंका ने विस्तारा के विमान से उड़ान भरी। लेब्राडोर प्रजाति की जॉनी इस मई माह में रिटायर भी हो जाएगी।

विज्ञापन


संत रविदास के मंदिर में टेका मत्था, चखा लंगर
सीरगोवर्धन पहुंचने पर मुख्य द्वार पर ट्रस्ट की ओर से प्रियंका गांधी का स्वागत हुआ। प्रियंका गांधी ने संत रविदास की प्रतिमा के सामने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर में संत निरंजन दास से आशीर्वाद लिया। संत निरंजन दास ने कुशल क्षेम पूछते हुए  लंगर छकने के लिए पूछा तो प्रियंका ने कहा कि सत्संग पंडाल से लौटते समय  प्रसाद ले लेंगी। सत्संग पंडाल से लौटने के बाद प्रियंका ने लंगर छका और शहर की ओर रवाना हो गईं।
विज्ञापन


सच्चे धर्म में नहीं होती है राजनीति और भेदभाव
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सत्संग हाल में जय गुरुदेव का जयघोष किया। इस दौरान उन्होंने कहा संत रविदास ने जो सिखाया, वह सच्चा धर्म है। उसे आप निभा रहे हैं। सच्चा धर्म हमेशा सरल होता है। उसमें कोई राजनीति नहीं होती। कोई भेदभाव नहीं होता। किसी का संप्रदाय नहीं देखा जाता। किसी की जाति नहीं देखी जाती, सिर्फ इंसानियत देखी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सच्चे धर्म को जब आप दिल में धारण करते हैं तो आपके मन में दया, करुणा, सच्चाई और सेवा का भाव जाग उठता है। जो सच्चा धर्म होता है, कभी बैर नहीं रख सकता है। कभी लोगों को अलग नहीं कर सकता। लोगों को तोड़ नहीं सकता। उसका स्वभाव होता है कि मन को शीतल बनाए और करुणा जगाए। लोगों को भाइयों और बहनों की तरह जोड़ता है। आप सभी को धन्यवाद जिन्होंने इस देश में सच्चा धर्म कायम रखा है। इसके पीछे ना कोई राजनीति है ना कोई मकसद है। यह वह धर्म है जिसको संत रविदास ने सिखाया। सभी की सेवा होनी चाहिए, सभी को अन्न मिलना चाहिए और सभी के सिर पर छत होनी चाहिए।

आपका समाज सेवा भाव से काम कर रहा है। संत शिरोमणि की जो ख्वाहिश थी कि आपस में प्रेम हो, सद्भाव हो, एक दूसरे की सेवा की जाए। यह ख्वाहिश राजनीति में भी कायम रहे, जो भी राजनीति में आते हैं, इसी सेवाभाव से काम करें। आपको इस पर्व पर शुभकामनाएं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, डॉ. जितेंद्र सेठ, आशीष केशरी, मणिंद्र मिश्रा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed