फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   priyagold stall closed at mughalsarai railway station

मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर नहीं मिलेगा ‘प्रिया गोल्ड’ प्रोडक्ट, सभी स्टालों पर लगे ताले

Wed, 02 Aug 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली Updated Wed, 02 Aug 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
priyagold stall closed at mughalsarai railway station
आठ स्टालों पर सोमवार आधी रात को हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
 खानपान में अनियमितता बरते जाने पर मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर ‘प्रिया गोल्ड’ के सभी स्टालों पर ताले लगा दिए गए हैं। रेलवे की इस कार्रवाई से दूसरे स्टाल संचालकों में खलबली मची रही।  हावड़ा-नई दिल्ली रेलवे रूट के सर्वाधिक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन मुगलसराय पर खान-पान की व्यवस्था अच्छी नहीं है।
विज्ञापन


आए दिन यहां के स्टालों की शिकायत मिलती रहती है। पिछले दिनों सीएजी ने भी अपनी रिपोर्ट में रेलवे की खान-पान व्यवस्था पर उंगली उठाई थी। सोमवार आधी रात के बाद यह कार्रवाई हुई। मुगलसराय स्टेशन पर ‘प्रिया गोल्ड’ कंपनी के आठ स्टाल विभिन्न प्लेटफार्मों पर हैं।
विज्ञापन


यहां बिस्कुट, नमकीन, पानी की बोतल, चाय, काफी और खाना मिलता है। रेलवे की मानें तो सर्वाधिक शिकायत इन स्टालों से ही मिल रही थी। वर्ष 2016 में आईआरसीटीसी द्वारा स्थापित स्टालों के लाइसेंस की समय सीमा समाप्त हो गई थी लेकिन अधिकारियों ने इसे आगे बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई कैटरिंग नीति के तहत ‘प्रिया गोल्ड’ के स्टाल मानक को पूरा नहीं कर रहे थे और शिकायतों को देखते हुए  इन स्टालों के टेंडर को आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया गया।


31 जुलाई को लाइसेंस की सीमा समाप्त होते ही वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ ने स्टालों पर ताला जड़ दिया। इस संबंध में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अंजय तिवारी ने बताया कि अनियमितता मिलने की वजह से ‘प्रिया गोल्ड’ के स्टालों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया गया और इसी वजह से समय सीमा समाप्त होते ही स्टालों पर ताला लगा दिया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed