फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   private school Arbitrariness in varanasi Examination held by ignoring rules in saint johns marhauli BSA chargeed fine of RS one crore

बनारस में निजी स्कूल की मनमानी: नियमों को ताक पर रखकर हो रही थी परीक्षा, बीएसए ने थमाया नोटिस

Mon, 27 Sep 2021 05:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Sep 2021 05:21 PM IST
सार

वाराणसी के मढौली स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में परीक्षा हो रही थी। इसका खुलासा तब हुआ जब सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह निरीक्षण के लिए सेंट जॉन्स स्कूल पहुंचे। 

विज्ञापन
private school Arbitrariness in varanasi Examination held by ignoring rules in saint johns marhauli BSA chargeed  fine of RS one crore
सेंट जॉन्स स्कूल में बीएसए राकेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सरकार के आदेशों कों ताक पर रखकर एक निजी स्कूल की मनमानी सामने आई है। जिले के सभी कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को अर्धवार्षिक परीक्षा नहीं लेने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके सोमवार को वाराणसी के मढौली स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में परीक्षा हो रही थी। इसका खुलासा तब हुआ जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह  निरीक्षण के लिए सेंट जॉन्स स्कूल पहुंचे।

विज्ञापन


सरकारी आदेश जारी होने के बाद स्कूल में परीक्षा संचालित करने को लेकर बीएसए ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की। स्कूल प्रबंधन को तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही। डीएलडब्लू स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में भी मनमानी तरीके से परीक्षाएं हो रही थी। 
विज्ञापन


विद्यालय की मान्यता भी हो सकती है  समाप्त
गौरतलब है कि बीएसए राकेश सिंह जिले के सभी कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को अर्धवार्षिक परीक्षा नहीं लेने के निर्देश दिए हैं। अगर विद्यालय परीक्षाएं कराते हैं कि उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएंगी। इसके साथ ही विद्यालय की मान्यता भी समाप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः आजमगढ़ में घाघरा की बाढ़ में पलटी नाव, 12 स्कूली बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
बीएसए ने परिषदीय विद्यालय के बच्चों को कक्षा शिक्षण में रोचक गतिविधियों के आधार पर ही उनका मूल्यांकन करने का  निर्देश दिया है। इसमें कविताओं का पाठ, खेलों के जरिए रंगा व शब्दों, आकार, अक्षर को पहचाना जैसी अलग-अलग गतिविधियों के जरिए उनके भौतिक स्तर को जांचने की बात कही है।

स्कूल में नहीं पहुंचे प्रधानाध्यापक और शिक्षक, बीएसए ने कराई प्रार्थना

सोमवार को काशी विद्यापीठ ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों के निरीक्षण में बीएसए उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जहां विद्यालय में सिर्फ एक शिक्षिका उपस्थित थी। विद्यालय के समय में प्रधानाध्यापक विद्यालय से गैर हाजिर थे। जिसके बाद बीएसए ने प्रार्थना कराई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय उपस्थिति पंजिका को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं प्राथमिक विद्यालय लोहता में ताला लटका मिला। कंपोजिट विद्यालय केशरीपुर खुला था, लेकिन विद्यालय में एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed