फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Private buses not go into city Mudaila Tiraha in varanasi traffic police made new rule

Traffic: अब मुड़ैला तिराहा से शहर में नहीं जाएंगी बसें, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया नया नियम; जानें- खास बातें

Fri, 19 Jul 2024 09:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 09:17 AM IST
सार

Varanasi News: शहर में रोजाना लग रहे जाम को लेकर यह फैसला लिया गया है। यातायात पुलिस के इस फैसले से आमजन को काफी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Private buses not go into city Mudaila Tiraha in varanasi traffic police made new rule
Varanasi Traffic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए रोडवेज, प्राइवेट व टूरिस्ट बसों के रूट का नए सिरे से निर्धारण किया गया है। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को कहा कि रोडवेज के अतिरिक्त प्राइवेट और टूरिस्ट बसों का शहर में मुड़ैला तिराहा से आगे प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया, टूरिस्ट बसें रोजाना रात नौ बजे से सुबह नौ बजे तक ही यात्रियों को लेने और छोड़ने के लिए छावनी क्षेत्र स्थित होटलों तक जा सकेंगी। यह व्यवस्था 20 जुलाई की सुबह से प्रभावी होगी। नियम का पालन न करने वाली बस के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा वैवाहिक समारोह इत्यादि में बसों के प्रवेश के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात के कार्यालय से अनुमति लेना आवश्यक होगा।
विज्ञापन


अलग-अलग जिलों से आने वाली रोडवेज की बसों का रूट

  • सोनभद्र और मिर्जापुर से आने वाली बसें अमरा अखरी, मोहनसराय, मुड़ैला तिराहा, लहरतारा चौराहा, कैंसर हास्पिटल होते हुए कैंट स्टेशन स्थित रोडवेज बस स्टैंड जाएंगी। इसी मार्ग से वह वापस सोनभद्र और मिर्जापुर जाएंगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रयागराज से आने वाली बसें मोहनसराय, मुड़ैला तिराहा, लहरतारा चौराहा, कैंसर हास्पिटल होते हुए कैंट स्टेशन स्थित रोडवेज बस अड्डा आएंगी। इसी मार्ग का प्रयोग कर वह वापस प्रयागराज जाएंगी।
  • जौनपुर, आजमगढ़ व गाजीपुर से आने वाली बसे रिंग रोड होते हुए हरहुआ चौराहा, गिलट बाजार, सेंट्रल जेल रोड तिराहा से फुलवरिया फ्लाईओवर, लहरतारा चौराहे से बांए मुड़ कर, कैंसर हास्पिटल होते हुए कैंट रोडवेज बस अड्डा जाएंगी। वापसी के दौरान लहरतारा, बौलिया चौराहा होते हुए फुलवरिया फ्लाईओवर का प्रयोग कर जौनपुर, आजमगढ़ व गाजीपुर जाएंगी।
  • रोडवेज की सभी बसों को बस अड्डे के अंदर ही खड़ा किया जाएगा। बसों को बस अड्डे के बाहर सड़क पर खड़ा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्राइवेट बसों के लिए रूट

  • सोनभद्र और मिर्जापुर से आने वाली प्राइवेट बसें अमरा अखरी होते हुए मोहनसराय से मुड़ैला तिराहा तक ही जाएंगी।
  • प्रयागराज से आने वाली प्राइवेट बसें मोहन सराय से मुड़ैला तिराहा तक ही जाएंगी।
  • जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर से आने वाली प्राइवेट बसें रिंग रोड होते हुए हरहुआ चौराहा, गिलट बाजार, सेंट्रल जेल रोड तिराहा से फुलवरिया फ्लाईओवर, लहरतारा चौराहे से दाएं मुड़कर मुड़ैला तिराहा जाकर सवारी उतारेंगी।
  • प्राइवेट बसें सवारी मुड़ैला पर उतार कर स्वयं के पार्किंग स्थल खड़ी होंगी। सड़क पर प्राइवेट या टूरिस्ट बस खड़ी मिलेगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed