फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Principal suspended, case filed against contractor

प्रधानाध्यापक निलंबित, ठेकेदार पर केस दर्ज

Wed, 08 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Principal suspended, case filed against contractor
प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर बघाई में मंगलवार को शौचालय का छज्जा गिरने से पांच वर्षीय बालक आदित्य यादव की हुई मौत के मामले में बीईओ सादात सुरेंद्र प्रजापति ने तत्कालीन निर्माण प्रभारी बैजनाथ यादव पर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं वर्तमान प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए बीएसए हेमंत राव ने निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच करने की जिम्मेदारी सैदपुर बीइओ राजेश सिंह को दी है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि बीसी सर्किल को निर्देश दिया गया है कि वह उक्त विद्यालय भवन के निर्माण में खर्च हुई धनराशि का विवरण उपलब्ध कराएं, ताकि निर्माण प्रभारी से उसकी रिकवरी की जा सके। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के आदेश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को शीशम के पेड़ की डालियों को छांटा गया, जिन डालियों को पकड़ कर बच्चे झूलते थे। चहारदीवारी के किनारे बोरियों में भरकर रखा कंक्रीट भी हटवा दिया गया, जिसके सहारे बच्चे चहारदीवारी पर चढ़ कर शीशम की डालियों और शौचालय का छज्जा पकड़ कर न झूलें। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि विद्यालय की साफ-सफाई की जा रही है। अतिशीघ्र जर्जर हिस्सों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। निर्माणकर्ता के विरुद्ध तहरीर दी गई है, साथ ही अध्यापकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष अगम दास ने बताया कि निर्माणकर्ता क्षेत्र के बोझी रायपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बैजनाथ यादव है। उनके खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

देर रात कराया गया अंतिम संस्कार
बहरियाबाद। मंगलवार की रात को ही मृतक आदित्य का पोस्टमार्टम कराया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया। मासूम के पिता और भाई अपने चहेते का अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके। सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए थे। इधर मां के बिलखने से गांव में मातम पसरा हुआ था। दादी सुखिया देवी और भाई अजय और बहन अनीता की सिसकियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed