{"_id":"59c50a0a4f1c1b96688b5f88","slug":"prime-minister-visit-durgakund-durag-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा कुंड मदिर में पीएम के दर्शन के दौरान रोके नहीं जाएंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा कुंड मदिर में पीएम के दर्शन के दौरान रोके नहीं जाएंगे श्रद्धालु
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 22 Sep 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
durgakund
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुर्गा कुंड स्थित दुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं रोका जाएगा। हालांकि गहन सुरक्षा जांच के बाद ही इस दौरान श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश पाएंगे। गुरुवार को मंदिर पहुंचे एसपीजी के अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया था।
शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आधे घंटे प्रधानमंत्री यहां रहेंगे। मंदिर के महंत सत्य प्रकाश दुबे उर्फ संजू गुरु ने एसपीजी के साथ बैठक के बाद बताया कि प्रधानमंत्री के दर्शन-पूजन के दौरान सामान्य तौर पर श्रद्धालु एक तरफ से मंदिर में प्रवेश करते रहेंगे।
इस दौरान मंदिर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध होंगे। काशी के धार्मिक-पौराणिक कुंडों में शुमार दुर्गा कुंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर सज-संवरकर जगमग हो उठा है।
विज्ञापन
कुंड का जल स्वच्छ कर न सिर्फ रेलिंग और बाउंड्री बनाई गई है बल्कि जल तरंगों के साथ रोशनी की अठखेलियाें से इसकी खूबसूरती करा रंग और निखर आया है। चारों तरफ की सड़कें भी चकाचक कर दी गई हैं। कारपोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी के तहत 2.51 करोड़ रुपये से इस कुंड का सौंदर्यीकरण कराया गया है।
रेलिंग, बाउंड्री के साथ हेरिटेज लाइटों और फव्वारों के जरिए महीनों से चल रही इसे चमकाने की मशक्कत रंग ला चुकी है। बाउंड्री की भीतरी दीवार पर म्यूरल आर्ट बनाए गए हैं। कुंड में चार फव्वारे लगाए जाने के साथ आकर्षक लाइटिंग की गई है।

डीरेका में पार्टीजनों से संवाद करेंगे पीएम
मंच पर पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
डीरेका गेस्ट हाउस में शुक्रवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकर्ता संवाद की तैयारियों को एसपीजी की निगरानी में अंतिम रूप दे दिया गया है। संवाद के लिए 109 लोगों की सूची फाइनल की गई है। इनमें प्रदेश, क्षेत्र, जिला और महानगर के चुनिंदा पदाधिकारी शामिल हैं।
इस बीच, तैयारियों का जायजा लेने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी डीरेका गेस्ट हाउस पहुंचे।
उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकर्ता संवाद की तैयारियों की जानकारी के बाद पार्टीजनों के साथ भी मंत्रणा की। कहा कि सभी तैयारियां सुव्यवस्थित की जाएं। पार्टी के गुलाबबाग स्थित कार्यालय और पीएम के संसदीय कार्यालय में भी पार्टीजनों ने बैठक की।
वाराणसी में संचालित केंद्र और राज्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी जुटाई गई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीतिक मंत्रणा के साथ ही प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से यहां की विकास परियोजनाओं पर बात कर सकते हैं।
विस्तृत जानकारी जुटाई गई है ताकि प्रधानमंत्री कुछ पूछें तो तत्काल वस्तुस्थिति बताई जा सके। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय बड़ालालपुर और शाहंशाहपुर भी गए।