फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mauritius Prime Minister To Immerse His Father Ashes In Varanasi Ganga River Today News In Hindi

वाराणसी : आज सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे मॉरिशस के पीएम जगन्नाथ, राज्यपाल से भी होगी मुलाकात

Fri, 22 Apr 2022 02:09 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Apr 2022 02:09 AM IST
सार

मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ इस समय अपने तीन दिवसीय दौरे पर काशी में हैं। दौरे के दूसरे दिन मॉरिशस के प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेका। आज वे सीएम योगी से मिलेंगे। 

विज्ञापन
Mauritius Prime Minister To Immerse His Father Ashes In Varanasi Ganga River Today News In Hindi
काशी विश्वनाथ मंदिर में मॉरिशस के पीएम - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

तीन दिवसीय यात्रा पर वाराणसी पहुंचे मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ आज सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। उनका राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने का भी कार्यक्रम है। 

विज्ञापन


इससे पहले कल शाम जगन्नाथ ने सपरिवार काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका। बाबा विश्वनाथ की विधिविधान से षोडशोपचार पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद  मॉरिशस के प्रधानमंत्री ने बाबा के नव्य और दिव्य धाम को घूम-घूम कर देखा। धाम की भव्यता देख वो अभिभूत नजर आए। 
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से धाम के बारे में जानकारी ली। विश्वनाध धाम के बाहर डमरू दल ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही कलाकारों ने लोक नृत्य कर उनका बाबा दरबार में स्वागत किया। प्रविंद जगन्नाथ ने भी सभी का अभिनंदन किया। इससे पहले गुरुवार सुबह उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री अनिरूद्ध जगन्नाथ की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विधि-विधान से सभी आयोजन संपन्न कराए गए। अस्थि विसर्जन के बाद उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय अनिरुद्ध जगन्नाथ की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मां गंगा को नमन किया।  इस दौरान गंगा में सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ और जल पुलिस की तैनाती रही। जबकि दूसरी ओर दशाश्वमेधघाट पर सुबह से ही सुरक्षा बलों ने संबंधित क्षेत्र को कब्जे में ले लिया था।

घाट क्षेत्र की सघन जांच की गई और लोगों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। मॉरिशस के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अनिरुद्ध जगन्नाथ के पूर्वज भारतीय मूल के बलिया जिले में रसड़ा के रहने वाले थे। तीन वर्ष पूर्व प्रविंद जगन्नाथ प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर वाराणसी आ चुके हैं।

इस दौरान भी उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन और गंगा आरती में हिस्सा लिया था। मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और उनकी पत्नी कोविता जगन्नाथ बुधवार की शाम को तीन दिवसीय काशी यात्रा पर पहुंचे थे। उसके पूर्व उनकी मां सरोजिनी जगन्नाथ भी मां विंध्यवासिनी के दरबार में जाकर हाजिरी लगा चुकी हैं। 

 शुक्रवार को वे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे। शुक्रवार को दोपहर में ही वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

वाराणसी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

मॉरिशस के पीएम का विमान शाम 6.10 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी के सत्यनारायणा सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत अभिनंदन में लोक कलाकारों ने नृत्य से समां बांधा तो स्कूली बच्चे भी उनके स्वागत में खड़े रहे। काशी के डमरू दल ने परंपरागत तरीके से डमरू बजाकर स्वागत किया।  देर शाम वे नदेसर स्थित तारांकित होटल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed