फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   prime minister modi varanasi visit security mistake

वाराणसी दौरे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, शासन-प्रशासन में हड़कंप

Sun, 24 Sep 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 24 Sep 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
prime minister modi varanasi visit security mistake
शाहंशाहपुर पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के शाहंशाहपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में नारेबाजी करने वाले शिक्षामित्र प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी बनकर घुसे थे। फर्जी तरीके से उन्होंने लाभार्थियों के पास हासिल कर लिए थे।
विज्ञापन


37 शिक्षामित्रों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा होने से जिला प्रशासन से शासन तक हड़कंप मच गया है। केंद्र और राज्य की शीर्ष सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई इस चूक से बेहद हैरान हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार 37 शिक्षामित्रों के पास से ऐसे 10 वीआईपी पास बरामद होने के बाद सभी के विरुद्ध रोहनिया थाने में धोखाधड़ी, विधि विरुद्ध जमाव, आपराधिक अतिचार सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक जल्द ही पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होगी और जिम्मेदारों से जवाब-तलब किए जाएंगे। मामला प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा होने के कारण केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियाें की टीम भी आरोपी शिक्षामित्रों से पूछताछ करने की तैयारी में है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान नारेबाजी करने वाले 37 शिक्षामित्रों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। शिक्षामित्रों की तलाशी ली गई तो उनके पास से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के 10 पास बरामद हुए।

आरोपियों में एक शिक्षामित्र मनोज कुमार वर्मा के पास से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी का परिचय पत्र भी बरामद हुआ। परिचय पत्र पर प्रेमचंद पटेल परियोजना निदेशक डीआरडीए का हस्ताक्षर था।


इंस्पेक्टर रोहनिया क्षितिज त्रिपाठी के मुताबिक सभी 37 आरोपी शिक्षामित्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि शिक्षामित्रों से पास की बरामदगी के बाद पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed