{"_id":"59d4b2434f1c1bab538b5a51","slug":"prime-minister-modi-may-visit-again-varanasi-in-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में फिर अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में फिर अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 04 Oct 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
22 और 23 सितंबर को वाराणसी में थे पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में अपने संसदीय क्षेत्र का एक और दौरा कर सकते हैं। प्रशासनिक और पार्टी सूत्रों की मानें तो दिसंबर में वह मंडुवाडीह आरओबी और ईएसआईसी अस्पताल का लोकार्पण करेंगे और साथ ही फुलवरिया फोरलेन कार्य की आधारशिला रखेंगे। कुछ अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 और 23 सितंबर को वाराणसी आए थे। इस दौरान उन्होंने 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और 10 का शिलान्यास किया था। हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय ने जिला प्रशासन ने दिसंबर तक पूरी होने वाली परियोजनाओं के बारे में पूछा है।
जवाब में प्रशासन ने बताया कि दिसंबर तक मंडुवाडीह आरओबी और पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के बगल में ईएसआईसी अस्पताल में 100 बेड के एक अलग भवन का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि पीएम दिसंबर के अपने दौरे में फुलवरिया फोरलेन की भी आधारशिला रख सकते हैं। हालांकि इसके चौड़ीकरण की नींव चंदौली के सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय पहले रख चुके हैं। इस दौरान पीएम के पार्टी के भी किसी कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।

दीक्षांत समारोह में पीएम के नाम पर राज्यपाल की मुहर
modi varanasi
- फोटो : अमर उजाला
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 27 अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने के विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर राज्यपाल रामनाइक ने अपनी मुहर लगा दी है।
मंगलवार को बनारस में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए राज्यपाल ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे से इस बारे में बातचीत की। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि के तौर पर जो तीन नाम प्रस्तावित किए गए हैं, उसमें पहले नंबर पर पीएम मोदी, दूसरे नंबर पर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी शामिल हैं।
बताया कि राज्यपाल रामनाइक ने पीएम मोदी के नाम पर सहमति जताते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क करने का निर्देश दिया है। जल्द ही पीएमओ को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति मांगी जाएगी।