{"_id":"58f9e0d04f1c1b9d338b4831","slug":"primary-education-in-up-students-of-class-four-did-not-qualify-for-multiplication","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में प्राथमिक शिक्षा का हाल, कक्षा चार के छात्र नहीं कर पाए गुणा-भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में प्राथमिक शिक्षा का हाल, कक्षा चार के छात्र नहीं कर पाए गुणा-भाग
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 22 Apr 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
Teacher beat student
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर एक बार फिर से सवाल उठ गए। कक्षा चार में पढ़ने वाले बच्चे गुणा भाग नहीं कर पा रहे हैं। ये पोल उस वक्त खुली जब गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव स्कूलों का निरीक्षण करने निकले।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय लोहता के कक्षा चार के बच्चों से बीएसए ने हम गुणा भाग के सवाल करने को दिए, तो कोई बच्चा उसे हल नहीं कर पाया। बीएसए ने तत्काल शिक्षिका का वेतन अगले आदेश तक के लिए रोक दिया।
विज्ञापन
इस विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति भी कम थी और साफ-सफाई भी नहीं थी। इसके लिए प्रधानाध्यापिका को चेतावनी दी गई है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय अनंतपुर में बीएसए के शिक्षकों का रजिस्टर चेक किया।
विज्ञापन
यहां पर एक शिक्षित बिना किसी सूचना के तीन दिन से अनुपस्थित चल रही थीं। बीएसए ने शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं जूनियर हाईस्कूल अनंतपुर में अभिलेखों का रख रखाव सही से न होने पर यहां एक शिक्षिका की वेतन वृद्धि रोक दी गई।
उधर प्राथमिक विद्यालय रामरायपुर में बच्चों की उपस्थिति कम थी। वहीं प्राथमिक विद्यालय छितौनी में भी निरीक्षण के दौरान बच्चे कम मिले। शिक्षक डायरी भी पूरी नहीं थी। इन दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी गई है।