फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priests of Kashi Vishwanath Dham do Saptarishi Aarti at Yogeshwar Mahadev Temple Bangalore

Varanasi: योगेश्वर महादेव के सामने हुआ सप्तऋषियों का आवाहनम, काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चकों ने किया अनुष्ठान

Mon, 20 Mar 2023 04:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Mar 2023 04:21 PM IST
सार

योगेश्वर महादेव के सामने सप्त ऋषि आवाहनम के दुनिया भर के शिवभक्त साक्षी बने। सप्त ऋषि आरती के मंत्रों से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। शिव भक्तों ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सप्तऋर्षि आरती की ऊर्जा का अहसास किया ।

विज्ञापन
Priests of Kashi Vishwanath Dham do Saptarishi Aarti at Yogeshwar Mahadev Temple Bangalore
योगेश्वर महादेव के सामने हुआ सप्तऋषियों का आवाहनम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 योगेश्वर महादेव के सामने सप्त ऋषि आवाहनम के दुनिया भर के शिवभक्त साक्षी बने। सप्त ऋषि आरती के मंत्रों से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। शिव भक्तों ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सप्तऋर्षि आरती की ऊर्जा का अहसास किया और हर कोई शिवत्व के भाव से भर उठा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चकों ने अनुष्ठान को विधि विधान से पूर्ण कराया।

विज्ञापन


शनिवार की शाम को शीतकालीन संक्रांति पर ईशा योग केंद्र की ओर से सद्गुरु जग्गी वासुदेव के सानिध्य में सप्तऋषि आवाहन आरंभ हुआ। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चकों ने बाबा विश्वनाथ को नमन कर आरती का श्रीगणेश किया। देश ही नहीं विदेशों से भी शिव के भक्त ऑनलाइन जुड़कर आरती के साक्षी बने।
विज्ञापन


दयानंद दुबे ने बताया कि योगेश्वर लिंग की सप्तऋषि पूजा करने में वही अनुभव हुआ जो श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा के दौरान होता है। सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कहा कि सप्तऋषि आरती के दौरान उत्पन्न होने वाली ऊर्जा संपूर्ण विश्व में अन्यत्र नहीं प्राप्त हो सकती है। शिव के भक्तों पर आदियोगी की कृपा की बरसात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Priests of Kashi Vishwanath Dham do Saptarishi Aarti at Yogeshwar Mahadev Temple Bangalore
सद्गुरु जग्गी वासुदेव - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक पंडित रामानंद दुबे, पंडित सुशील ककोरिया, पंडित अनिल चौबे, पंडित रोहन मिश्रा, पंडित शिवशंकर मिश्रा, पंडित शिवम दुबे ने सप्तऋषि आवाहनम को पूर्ण किया।
सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कहा कि यह एक तकनीक है। 45 मिनट से एक घंटे में जो ऊर्जा पैदा होती है, वह अभूतपूर्व है। कहीं भी मैंने पुजारियों द्वारा संचालित ऐसा कुछ नहीं देखा है। इसका उद्देश्य आंतरिक खुशहाली को बढ़ाना और सभी साधकों को अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने का अवसर प्रदान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed