फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President of india Draupadi Murmu varanasi visit on 13 February administration started preparations

Varanasi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को आएंगी बनारस, होगा भव्य स्वागत, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Mon, 06 Feb 2023 10:30 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Feb 2023 10:30 AM IST
सार

पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी की दोपहर लखनऊ से वाराणसी आएंगी। यहां वह बाबा कालभैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगी। गंगा आरती देखने के बाद नई दिल्ली रवाना हो जाएंगी। 

विज्ञापन
President of india Draupadi Murmu varanasi visit on 13 February administration started preparations
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 13 फरवरी को प्रथम वाराणसी आगमन हो रहा है। वह करीब पांच घंटे के प्रवास के दौरान बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का दर्शन-पूजन करेंगी। दशाश्वमेध घाट स्थित गंगा आरती देखेंगी। देर शाम विशेष विमान से नई दिल्ली लौट जाएंगी। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने रविवार शाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों अधिकारियों ने मातहतों से कहा कि यातायात व्यवस्था की कार्ययोजना ऐसी बनाई जाए कि जिसके चलते आमजन को परेशानी न हो। राष्ट्रपति के आवागमन से संबंधित रूट पर अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया जाए। साथ ही, सड़क और मार्ग प्रकाश की व्यवस्था को भी समय रहते दुरुस्त कर लिया जाए। 

विज्ञापन

तैयारियों में ना हो किसी भी किस्म की लापरवाही

पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर उनके भ्रमण से संबंधित सभी मार्गों और स्थानों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहे। नगर निगम, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, वीडीए और पुलिस आपस में समन्वय बनाकर ऐसे काम करें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रपति विशिष्ट अनुभव लेकर वापस लौटें।

विज्ञापन
विज्ञापन

President of india Draupadi Murmu varanasi visit on 13 February administration started preparations
डीएम और पुलिस आयुक्त की बैठक - फोटो : अमर उजाला
तैयारियों में किसी भी किस्म की लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा जी-20 की बैठकों के मद्देनजर शहर में 36स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन चिह्नित स्थानों में अतिक्रमण, सड़क और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को प्रभावी तरीके से कार्रवाई के लिए कहा गया है।

लखनऊ से बनारस आएंगी राष्ट्रपति

पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी की दोपहर लखनऊ से वाराणसी आएंगी। यहां वह बाबा कालभैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी। गंगा आरती में शामिल होने के बाद वो वायु सेना के विशेष विमान से वापस दिल्ली लौट जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed