फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President of india approved Department of Museology open in BHU students will also be able to do research

राष्ट्रपति ने दी मंजूरी : बीएचयू में खुलेगा संग्रहालय विज्ञान विभाग, शोध भी कर सकेंगे विद्यार्थी

Sun, 19 Jun 2022 02:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Jun 2022 02:32 PM IST
सार

बीएचयू में संग्रहालय विज्ञान पर अलग विभाग संचालित करने के प्रस्ताव को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है।  संग्रहालय विज्ञान पर अलग विभाग संचालित करने वाला बीएचयू देश का छठा विश्वविद्यालय बन गया है।
 

विज्ञापन
President of india  approved Department of Museology open in BHU students will also be able to do research
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्विद्यालय (बीएचयू) में संग्रहालय विज्ञान पर अलग विभाग संचालित करने के प्रस्ताव को विश्वविद्यालय के विजिटर और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है। नए विभाग के खुलने के बाद छात्रों को इस पाठ्यक्रम में पढ़ाई के साथ-साथ शोध का भी अवसर मिलेगा। संग्रहालय विज्ञान पर अलग विभाग संचालित करने वाला बीएचयू देश का छठा विश्वविद्यालय बन गया है।

विज्ञापन


 विश्वविद्यालय में हर साल संग्रहालय विज्ञान में स्नातकोत्तर, डॉक्टोरल, पोस्ट डॉक्टोरल में अध्ययन के लिए देश के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में  छात्र आते हैं। विश्वविद्यालय में 1968 से शुरू हुई इस विषय की पढ़ाई के लिए शुरुआत में भारत कला भवन के अंतर्गत पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू किया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद 1979 में इसे एमए डिग्री के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। हालांकि छात्रों की रुचि को देखते हुए 2006 में संग्रहालय विज्ञान अनुभाग को कला संकाय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व विभाग से जोड़ दिया गया। संग्रहालय विज्ञान के पीजी पाठ्यक्रम में 15 सीटें हैं जिनमें से दो पेड सीट है। अब नए विभाग खुलने के बाद अब बीएचयू कला संकाय के विभागों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 संग्रहालय विज्ञान की प्रोफेसर उषा रानी तिवारी ने बताया कि  इस विषय में शिक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के पास संग्रहालय निदेशक, कंजरवेटर, सहायक आचार्य समेत अन्य कई पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। कला संकाय प्रमुख  प्रो. विजय बहादुर सिंह, प्रो. सुमन जैन ने संग्रहालय विज्ञान विभाग स्थापित होने पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed