फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President Draupadi Murmu Varanasi visit 13 february leave home after seeing route diversion

आज बनारस में राष्ट्रपति मुर्मू: कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, रूट डायवर्जन देखकर घर से निकलें

Mon, 13 Feb 2023 09:51 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Feb 2023 09:51 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर बाद वाराणसी आएंगी। वह कालभैरव मंदिर और विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने के साथ ही दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी।  उनका काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा, उस पर यातायात 15 मिनट पहले रोक दिया जाएगा। 

विज्ञापन
President Draupadi Murmu Varanasi visit 13 february leave home after seeing route diversion
13 फरवरी को वाराणसी में रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के मद्देनजर आज दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक शहर से लेकर बाबतपुर हवाई अड्डे तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने आमजन से अपील है कि रूट डायवर्जन का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। रूट डायवर्जन के प्रतिबंध से शव वाहन और एंबुलेंस मुक्त रहेंगी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के आगमन/प्रस्थान के समय सगुनहां तिराहा से कोई भी वाहनों को बाबतपुर एयरपोर्ट और शहर की तरफ नहीं आने-जाने दिया जाएगा। हरहुआ फ्लाईओवर के ऊपर से कोई भी वाहन नहीं जाएंगे। वहीं, भेलखा मोड़ तिराहा से कोई भी वाहनों को हरहुआ की तरफ नहीं जाने-आने दिया जाएगा।
विज्ञापन


हरहुआ पंचक्रोशी तिराहा से पंचक्रोशी चौराहा रिंग रोड की ओर कोई वाहन नहीं जाएंगे। गिलट बाजार तिराहा से भोजूबीर तिराहा/तरना की तरफ भी वाहन नहीं जाएंगे।  गोलघर कचहरी से वाहनों को सर्किट हाउस की तरफ नहीं आने-जाने दिया जाएगा। जेपी मेहता तिराहा से दैत्रावीर, भोजूबीर तिराहा की तरफ वाहन नहीं संचालित होंगे। आंबेडकर चौराहा से कचहरी चौराहा की तरफ वाहन चलेंगे। पुलिस लाइन चौराहा से किसी भी वाहन को चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने-आने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ताड़ीखाना तिराहा से चौकाघाट चौराहा और तेलियाबाग तिराहा से चौकाघाट चौराहे की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। पिपलानी कटरा से मैदागिन चौराहा/लहुराबीर चौराहे की तरफ वाहन नहीं चलेंगे। विशेश्वरगंज तिराहा से मैदागिन चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। मजदा पार्किंग से रामापुरा चौराहे की तरफ वाहनों को नहीं जाने-आने दिया जाएगा। 

मैदागिन चौराहा से गोदौलिया चौराहा और गोदौलिया चौराहा से दशाश्वमेध घाट की तरफ वाहनों पर रोक रहेगी। रामापुरा चौराहा से गोदौलिया चौराहा और रामापुरा चौराहा से बेनिया तिराहे की तरफ वाहनों की नहीं जाने-आने दिया जाएगा। चेतगंज चौराहा से लहुराबीर चौराहे की ओर वाहनों पर रोक रहेगी। 

एयरपोर्ट से दशाश्वमेध घाट तक चप्पे-चप्पे पर रहेगी चौकसी

President Draupadi Murmu Varanasi visit 13 february leave home after seeing route diversion
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शहर आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान बाबतपुर हवाई अड्डे से लेकर दशाश्वमेध घाट तक चप्पे-चप्पे पर चौकसी के साथ ही निगरानी की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। उनका काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा, उस पर यातायात 15 मिनट पहले रोक दिया जाएगा। पुलिस लाइन में अधिकारियों को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने कहा कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के साथ ही निगरानी को लेकर किसी भी स्तर पर चूक कतई न होने पाए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी को वाराणसी आएंगी। वह कालभैरव मंदिर और विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने के साथ ही दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी। इसके मद्देनजर पुलिस आयुक्त ने अफसरों से कहा कि जिस प्वाइंट पर जिकी ड्यूटी रहेगी वह यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी कर्मचारी गैरहाजिर न रहे। राष्ट्रपति की आवाजाही से संबंधित सभी रूट पर बैरिकेडिंग सही तरीके से रहे। सड़क पर छुट्टा पशु कतई न आने पाएं, इसके लिए नगर निगम से समन्वय बना कर पर्याप्त इंतजाम रहे।

आमजन की गतिविधियों पर रहे पूरा ध्यान

राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के बाद उस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी विशेष सतर्कता बरतेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जाम न लगने पाए। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों का पूरा ध्यान आमजन की गतिविधियों पर रहे। राष्ट्रपति के काफिले के वाहनों को चलाने वाले सभी चालक मास्क हर हाल में पहने रहेंगे। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले अराजपत्रित पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के बारे में रविवार को पुलिस लाइन में जानकारी दी जाएगी। उसके बाद राष्ट्रपति की डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल किया जाएगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed