फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparing each side, the center ranks ministers and officials

हर तरफ तैयारी, केंद्र के मंत्री और अफसर भी डटे

Fri, 26 Jun 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 26 Jun 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Preparing each side, the center ranks ministers and officials
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 जून के काशी दौरे के मद्देनजर बीएचयू और डीरेका से बाबतपुर तक तैयारियां जोरों पर हैं। तैयारियों पर जिला प्रशासन से लेकर केंद्र के मंत्रियों, अफसरों तक की नजर है। सुरक्ष्ाा के सथ ही अन्य सभी प्रबंध्ाांे को जल्द से जल्द मुकम्मल करने में सरकारी अमला जुटा है। गुरुवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने तैयारियों का जायजा लिया। बाबतपुर एयरपोर्ट के बाद उन्होंने बीएचयू ट्रामा सेंटर और डीरेका मैदान का निरीक्षण किया, जहां पीएम की सभा होनी है। मंच के वाटर प्रूफिंग के काम की धीमी रफ्तार पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा, जल्द से जल्द कार्य पूरा करें। 
विज्ञापन


साथ ही मंच का आकार छोटा करने का भी निर्देश दिया। डीरेका मैदान पर बन रहा पीएम का मंच अब 24 फीट चौड़ा और 36 फीट लंबा होगा। इसकी ऊंचाई 16 फीट होगी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने मंच तैयार कर रहे कारीगर से मंच का नक्शा मांगा। नक्शा नहीं दिखा पाने पर वे नाराज हो गए। अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा कराने का निर्देश दिया। गोयल के निरीक्षण के दौरान एसपीजी के अधिकारी, खुफिया एजेंसियाें के अधिकारी, डीएम प्रांजल यादव, एसएसपी जोगेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। उधर, डीएम ने रायफल क्लब में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed