फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations to go to Manipur after transfer from Prayagraj military personnel killed in road accident in jaunpur

यूपी: प्रयागराज से ट्रांसफर के बाद मणिपुर जाने की थी तैयारी, सड़क हादसे में सैन्यकर्मी की गई जान

Tue, 17 Nov 2020 01:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Nov 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Preparations to go to Manipur after transfer from Prayagraj military personnel killed in road accident in jaunpur
मृतक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के श्रीनेतगंज बाजार के पास मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में सेना के क्लर्क की मौत हो गई। प्रयागराज से घर लौटते समय उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी अवनीश कुमार यादव(35) पुत्र रणधीर यादव सेना में क्लर्क के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी प्रयागराज में थी। यहां से उनका ट्रांसफर मणिपुर के लिए हो गया था।
विज्ञापन



12 नवंबर को वह पत्नी और बच्चों के साथ सामान लेकर गांव आ गए थे। बाइक प्रयागराज में ही थी। सोमवार की शाम वह बाइक लाने के लिए घर से निकले। सुबह लौटते समय श्रीनेतगंज बाजार के समीप सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में उनकी बाइक घुस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंचे एसआई धनंजय राय ने घायल अवनीश को सीएचसी मछलीशहर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त के बाद पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed