फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations such as the procession will be coming

तैयारी ऐसी मानो बारात आने वाली हो

Wed, 01 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 01 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Preparations such as the procession will be coming
अमित शाह के जोगियापुर पहुंचने से पहले गांव की महिलाएं उनके आने की खुशी में जमकर थिरकीं।
 सपा का गढ़ कहे जाने वाले सेवापुरी विधानसभा में मंगलवार को भगवा ब्रिगेड का मेगा शो हुआ। इसके हीरो रहे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह। एयरपोर्ट से सेवापुरी के जोगियापुर गांव तक के रास्ते में शाह का जगह-जगह स्वागत हुआ। रास्ते भर उनके स्वागत वाले होर्डिंग्स और बैनर टंगे थे। यह पहला मौका था जब सिंचाई एवं लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल के विधानसभा क्षेत्र में भगवा ब्रिगेड की ऐसी धूम दिखी।
विज्ञापन



शाह के भोज के लिए मंगलवार रात से ही तैयारी ऐसी थी, मानो बिंद परिवार के घर में बारात आने वाली हो। घर में साझा चूल्हा जला। घर की बहू-बेटियों ने मिलकर पांच सौ मेहमानों के लिए कई तरह के पकवान तैयार किए। कोई आटा गूंथता दिखा तो कोई सब्जी काटने और अन्य तैयारियों में व्यस्त दिखा। खाना तैयार होने के बाद घर के सदस्यों और महिलाओं ने अपने हाथों से परोसा भी। सभी मेहमानों को मनुहार करके भोजन कराया गया।
विज्ञापन



अमित शाह का काफिला 11ः20 बजे कपसेठी चौराहे पर पहुंचा। यहां विधायक सुशील सिंह ने पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र के साथ गणेश प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया। कुरु और कालिकाधाम में भी पार्टीजनों ने स्वागत किया। कपसेठी चौराहे पर पूर्व एमएलसी चुलबुल सिंह, सुजीत सिंह, इंदू सिंह, भोला शंकर मिश्र, विनय दुबे, विवेक मिश्रा समेत सैकड़ों भाजपाजन शाह के स्वागत को जुटे। आराजीलाइन संवाददाता के अनुसार नमामि गंगे के जिला प्रमुख सर्वेश्वर नारायण सिंह की अगुवाई में पार्टीजनांे ने शाह का जोगियापुर गांव पहुंचकर स्वागत किया। बड़ागांव संवाददाता के अनुसार बलदेव पीजी काॅलेज के प्रवेश द्वार पर नागेंद्र रघुवंशी की अगुवाई में पार्टीजनों ने ढोल-नगाडे़ के साथ भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया। जोगियापुर पहुंचने पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रभात सिंह, अशोक पांडेय, संजय भारद्वाज ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले पूरी रात स्वागत की तैयारी चली। भाजपा अध्यक्ष के आने की खबर से पूरा गांव प्रफुल्लित था। युवाओं ने श्रमदान कर गांव को साफ -सुथरा किया। सड़कों पर दोनों किनारे चूने का छिड़काव किया गया। घरों के बाहर महिलाओं ने रंगोली सजाई। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए। गिरिजा प्रसाद के घर पर जुटने वाले मेहमानों के लिए मनोरंजन का भी इंतजाम था। आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने फिल्मी गानों के बीच मोदी सरकार के कामकाज का बखान किया। बैंड बाजे पर थिरकने वालों की भी कोई कमी नहीं थी। क्या बच्चे और क्या महिलाएं.. सब खूब नाचे।



शाह ने गिरिजा प्रसाद बिंद के साथ उनके घर पर दोपहर का भोजन किया। भोजन में उन्हें चावल, दाल, कढ़ी के अलावा लौकी का कोफ्ता, कटहल और नेनुआ की सब्जी, आम की चटनी परोसी गई। यह पूरा खाना घर की बहुओं ने तैयार किया था और बेटियों ने उसे परोसा। शाह को लौकी का कोफ्ता और आम की चटनी बेहद पसंद आई। सादी रोटी उन्होंने मांगकर खाई। इससे पहले आते ही उन्हें ठंडा पानी और गांव में तैयार गुड़ दिया गया था। तिलक लगाकर स्वागत किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed