फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations for Ramleela are done on basis of God characters pass through dirty water

Ramleela: रामभरोसे रामलीला की तैयारी, गंदे पानी से होकर गुजरते हैं पात्र; दो साल से नहीं दी जा रही सलामी

Sat, 06 Sep 2025 02:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 02:13 PM IST
सार

विश्वप्रसिद्ध रामनगर की रामलीला के मैदान पर गंदगी और कीचड़ का अंबार लगा हुआ है। सफाई और मंच का रंगरोगन करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं। यहां आने वाले पात्रों और भक्तों को काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
Preparations for Ramleela are done on basis of God characters pass through dirty water
सगरा तालाब के पास लगा सीवर और बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर की रामलीला छह सितंबर से शुरू हो रही है। लीला शुरू होने के पहले लीला स्थलों की हालत दुरुस्त नहीं हो सकी है। कहीं बरसात का पानी जमा है तो कहीं लीला स्थल के आसपास गंदगी है। सगरा तालाब के थोड़ा आगे सड़क पर जलभराव के कारण लीला के दौरान काशीराज परिवार को दी जाने वाली सलामी पिछले दो वर्षों से नहीं हो रही है। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को लीला स्थलों की पड़ताल की।

विज्ञापन


रामनगर की रामलीला की शुरुआत और समापन रामबाग से होता है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे रामबाग के सामने सड़क पर बारिश का पानी जमा था। पंप लगाकर पानी को निकालने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं, पीएसी के सामने वाले मैदान जनकपुरी में घास और कीचड़ था। 
विज्ञापन


कर्मचारी मैदान की सफाई और मंच का रंगरोगन करने में जुटे हुए थे। इसके आगे बढ़ने पर पंचवटी मैदान से पहले सगरा तालाब के पास राम और भरत के संवाद की लीला का मंचन होता है। सगरा तालाब से थोड़ा आगे बढ़ने पर लीला स्थल जाने वाले मार्ग पर पानी भरा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होती है परेशानी

Preparations for Ramleela are done on basis of God characters pass through dirty water
रामलीला स्थल रामबाग पर जलभराव। - फोटो : अमर उजाला

संवाद स्थली पर गिट्टी और बालू गिराया जा रहा था। स्थानीय निवासी जयश्री सोनकर ने बताया कि पानी भरने के कारण पिछले दो वर्षों से राज परिवार को सलामी नहीं दी जा रही है। लीला के पात्र और श्रद्धालु भी इसी पानी से होकर लीलास्थल तक पहुंचते हैं। बरसात के पानी के साथ ही सीवर और नाली का पानी भी सड़क पर ही बह रहा है। 

सुरेश ने बताया कि दो साल से सड़क पर पानी बह रहा है। हर बार लीला के समय ज्यादा दिक्कत होती है। इसी पानी में हाथी पर खड़े होकर काशीराज परिवार के सदस्य लीला को देखते हैं। लीला स्थल पर जाने के लिए गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। आगे बढ़ने पर पंचवटी मैदान पर अभी तैयारियां शुरू नहीं हुई हैं वहीं लंका मैदान में भी बड़े-बड़े ट्रक खड़े थे और उनसे बालू गिराया जा रहा था।

रामनगर की रामलीला स्थल के आसपास की सभी व्यस्थाएं दुरुस्त करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई है। यहां सीवर, पेयजल, लाइट, साफ सफाई, सड़क आदि से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होगा। - अशोक कुमार तिवारी, मेयर नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed