{"_id":"608039688ebc3e59265390f4","slug":"preparations-for-green-corridor-in-varanasi-for-oxygen-express-intensified","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत भरी खबर : ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लिए वाराणसी में ग्रीन कॉरिडोर की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत भरी खबर : ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लिए वाराणसी में ग्रीन कॉरिडोर की तैयारियां तेज
Wed, 21 Apr 2021 08:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 21 Apr 2021 08:10 PM IST
सार
उड़ीसा व झारखंड-बिहार से आने वाले ऑक्सीजन एक्सप्रेस को नहीं दिखाया जाएगा रेड सिग्नल
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : prayagraj
विस्तार
ऑक्सीजन की किल्लत झेल रहे वाराणसी शहर सहित आसपास जनपदों के लिए राहत भरी खबर है। आने वाले सप्ताह भर में ऑक्सीजन की क़िल्लत समाप्त हो जाएगी। उड़ीसा और झारखंड-बिहार से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की खेप सरकार मंगवा रही है। इसके लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर तैयारियां तेज करने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने इस संबंध में अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लिए रेलवे की ओर से वाराणसी-फैजाबाद-लख़नऊ के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनवाया जा रहा है। इस कॉरिडोर के तहत ऑक्सीजन एक्सप्रेस को कहीं भी रेड सिग्नल नहीं दिखाया जाएगा। बुधवार को एडीआरएम रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने कैंट स्टेशन स्थित मालगोदाम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Trending Videos
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कम समय में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मेडिकल ऑक्सीजन वाले टैंकरों को लादकर उनको बिना देरी देश के कई शहरों में पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस की शुरुआत की है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार गुजरात के कांडला बंदरगाह से 400 खाली ऑक्सीजन सिलिंडर जल्द ही नए गुड्स रैक के जरिए वाराणसी पहुंचेंगे। उत्तर रेलवे के एडीआरएम रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस का शेड्यूल अभी मिला नहीं है।