फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparation to shift the emergency of BHU hospital to SSB

बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी को एसएसबी में शिफ्ट करने की तैयारी

Sat, 25 Sep 2021 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Preparation to shift the emergency of BHU hospital to SSB
बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी को अब सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। वर्तमान में कायाकल्प योजना के तहत इमरजेंसी की पुरानी बिल्डिंग में जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। कामकाज के दौरान मरीजों को परेशानी न हो, इसलिए इमरजेंसी को शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। इस दिशा में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। जल्द ही औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में वाराणसी और आसपास के जिलों के साथ ही बिहार और झारखंड से मरीज बेहतर इलाज के लिए आते हैं। वर्तमान में पुरानी बिल्डिंग में बने वार्ड के साथ ही नई बिल्डिंग के हर वार्ड में बेड फुल है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को स्ट्रेचर पर भी भर्ती किया जा रहा है। आईएमएस में एम्स जैसी सुविधा देने के लिए कायाकल्प योजना के तहत कार्य कराया जाना है। बजट जारी होने के बाद कुछ दिनों से काम चल रहा है। पुराने भवनों की मरम्मत के साथ ही मरीजों की सुविधा के लिहाज से अन्य जरूरत के सामान भी मंगाए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार बहुत हद तक इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर औपचारिकता पूरी होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। फिलहाल एसएसबी में भूतल पर मरीजों को भर्ती करने की सुविधा रहेगी। यही पर मरीजों के पंजीकरण की सुविधा भी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed