फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pregnant woman murdered with sharp weapon in varanasi

Varanasi News: दूध कारोबारी की पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंसा, सिर पर धारदार हथियार और सिलबट्टे से वार; माैत

Thu, 11 Dec 2025 12:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Dec 2025 12:18 PM IST
सार

Varanasi Crime News Today: वाराणसी जिले में एक महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब महिला घर में खाना बना रही थी और उसका पति घर से बाहर गया था। वापस लौटा तो पत्नी को शव खून से लथपथ पड़ा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन
pregnant woman murdered with sharp weapon in varanasi
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे घर में घुसकर दूध कारोबारी शैलेश कुमार पटेल की पत्नी और अनुपमा उर्फ सीता (45) की धारदार औजार और सिलबट्टे से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। हमलावर ने हत्या से पहले मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था ताकि वह शोर न मचा सके। 

विज्ञापन



परिजनों में मचा कोहराम

अनुपमा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। मामले की जानकारी सुबह दस बजे हुई जब पति काम से घर लौटा। देखा तो पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी। हत्या की सूचना पर एडीसीपी नीतू कात्यान, एसीपी नितिन तनेजा पहुंचे और जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पति ने शिवपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस को तहरीर में शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे दूध सप्लाई के लिए घर से निकला था। दस बजे लौटा तो देखा कि कमरा खून से सना था और अनुपमा मृत पड़ी थी। चेहरे पर कई जगह कट के निशान थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे। 

रिश्तेदार शुभम पटेल ने 112 नंबर पर कॉल किया। अनुपमा की शादी 15 वर्ष पहले हुई थी। छोटा भाई कमलेश, मां बेला देवी और पिता विक्रम पटेल गांव में रहते हैं, जबकि शैलेश और अनुपमा कुछ दूरी पर बनाए गए निजी मकान में रहते थे। 

सास बेला देवी ने बताया कि सुबह टहलते समय बहू को झाड़ू लगाते देखा था। कुछ देर बाद मोहल्ले में रहने वाला 8 साल का बच्चा दूध का पैकेट लेने आया था। थाना प्रभारी वीरेंद्र सोनकर ने बताया सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और सीडीआर समेत अन्य तकनीक माध्यमों की मदद से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed