{"_id":"5fbe47ba76334a1e9c7f56e0","slug":"pregnant-woman-give-birth-to-child-in-ambulance-in-mau-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के मऊ में एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म, दोनों सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के मऊ में एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म, दोनों सुरक्षित
Wed, 25 Nov 2020 07:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 25 Nov 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक बार फिर एंबुलेंस सेवा एक परिवार के लिए संजीवनी साबित हुई। बुधवार को प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला का सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस ड्राइवर ने एंबुलेंस में कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को महिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
रानीपुर ब्लॉक के ब्राहाम्णपुरा निवासी बृजेश की पत्नी सीमा देवी(26) को बुधवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने 102 एंबुलेंस को फोन किया। जिस पर एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के ईएमई शिवशांत ने इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अरविंद्र कुमार और एबुलेंस पायलट आत्मा को गांव भेजा।
विज्ञापन
महिला को जिला महिला अस्पताल लाने के दौरान बीच रास्ते में ही महिला क प्रसव पीड़ा ज्यादा होता देखकर ईएमटी ने पायलट की मदद से महिला को सुरक्षित प्रसव कराया। सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन