फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pregnant married woman went with lover returned jewelery including mangalsutra to husband

Varanasi: प्रेमी के साथ चली गई गर्भवती विवाहिता, पति को मंगलसूत्र सहित जेवरात लौटाए, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Thu, 27 Jul 2023 08:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Jul 2023 08:35 PM IST
सार

वाराणसी के मिर्जामुराद थानाक्षेत्र में अजीबो-गरीब मामला सामने आया। यहां एक गर्भवती विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। थाने में घंटों चली पंचायत और परिजनों के लाख मनुहार के भी विवाहिता अपनी जिद पर अड़ी रही। पति को मंगलसूत्र समेत शादी में मिले सभी गहने सौंप दिए। 
 

विज्ञापन
Pregnant married woman went with lover returned jewelery including mangalsutra to husband
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूपी के वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में अजब प्यार का गजब कारनामा सामने आया है। क्षेत्र स्थित एक गांव में निवासी एक विवाहिता अपने पति को छोड़ कर प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। मामला मिर्जामुराद थाने तक भी पहुंचा, घंटों पंचायत और मान-मनौव्वल का दौर चला। मगर, विवाहिता अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।

विज्ञापन


इसके साथ ही विवाहिता ने अपने पति को मंगलसूत्र ससुराल से मिले सभी जेवर भी लौटा दिया। परिवार के लोग विवाहिता को घर की इज्जत की दुहाई देते रहे लेकिन वो अपने फैसले पर अडिग रही। घटना बुधवार रात की है।  इधर, इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: छात्रा का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी का प्रयास, पीछा छोड़ने के लिए मांगी 10 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

25 दिन पहले ही प्रेमी संग कोर्ट में की शादी

मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव की एक युवती की शादी डेढ़ वर्ष पहले अदमापुर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। युवती अपने ही पड़ोस में रहने वाले वाहन चालक से प्रेम करती थी। बताया जाता है कि ससुराल से लगभग 25 दिन पहले विवाहिता अपने प्रेमी संग चली आई और कचहरी जाकर हलफनामा देकर शादी कर ली। विवाहिता गर्भवती भी बताई गई है।

विवाहिता के परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस खोजबीन शुरू की। इस पर विवाहिता अपने प्रेमी के साथ मिर्जामुराद थाने पहुंची। विवाहिता का पति, पिता और परिवार के अन्य लोग भी मिर्जामुराद थाने पहुंचे। सभी लोग इज्जत की दुहाई देकर समझाते रहे, लेकिन विवाहिता नहीं मानी और प्रेमी के साथ चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed