फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pre-nursery school will be set up in council schools

परिषदीय स्कूलों में लगेगी प्री-नर्सरी की पाठशाला

Tue, 29 Jun 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pre-nursery school will be set up in council schools
नई शिक्षा नीति के तहत बेसिक शिक्षा परिषद परिषदीय विद्यालयों को अपग्रेड करने की कवायद में जुट गया है। प्राइवेट स्कूलों की तरह परिषदीय विद्यालयों में अब प्री नर्सरी में दाखिला हो सकेगा।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में बच्चे कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर तीन वर्ष की उम्र में नर्सरी या प्री नर्सरी में दाखिला ले सकेंगे। ताकि छोटी उम्र से ही उनकी बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाया जाए। अब तक प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक में ही छात्रों का दाखिला होता था। जिसकी वजह से जो बच्चा निजी स्कूल में तीन से चार साल की उम्र में कक्षा नर्सरी से पढ़ता था, वह छह वर्ष की आयु तक आते-आते हिंदी व अंग्रेजी के शब्दों के साथ ही वाक्य बनाना सीख जाता था। परिषदीय स्कूल में पहली कक्षा का छात्र अक्षरों को पढ़ना शुरू करता है। यहां के भी बच्चों की बुनियादी शिक्षा शुरू से ही बेहतर हो, इसको देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

छोटी उम्र से ही बच्चों का मानसिक विकास जरूरी है। अब तक यह प्रक्रिया सिर्फ कॉन्वेट स्कूलों में थी, शासनादेश आने के बाद तीन साल की उम्र के बच्चों का भी प्राथमिक विद्यालयों में दाखिला हो सकेगा।- राकेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed